फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइक हेसन ने ठुकराया पाक कोच पद का ऑफर, बनना चाहते थे टीम इंडिया के 'गुरू'

Wed, 21 Aug 2019 05:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 21 Aug 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Mike Hesson rejects offer of to become Pakistan cricket team coach
माइक हेसन - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड को विश्व कप 2019 के फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाने वाले कोच माइक हेसन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने से इनकार कर दिया। छह साल तक न्यूजीलैंड को कोचिंग देने वाले हेसन ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन किया था। रेस में उनका मुकाबला टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी के साथ था।

Mike Hesson rejects offer of to become Pakistan cricket team coach
माइक हेसन - फोटो : ANI

माइक हेसन को भले ही टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनाया गया हो, लेकिन उन्हें कई अन्य देशों ने कोचिंग की पेशकश की थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हेसन सिर्फ टीम इंडिया का हेड कोच बनना चाहते थे। हेसन मानते हैं कि विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम का कोच बनना सबसे बड़ा चैलेंज है।

Mike Hesson rejects offer of to become Pakistan cricket team coach
माइक हेसन

पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हेसन ने भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रशिक्षक के लिए भी आवेदन किया था। अब कहा जा रहा है कि हेसन ने दोनों ही प्रस्ताव ठुकरा दिए हैं।  रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हेसन अब किसी भी टीम को फुलटाइम कोचिंग नहीं देना चाहते। उनकी प्राथमिकता टीवी कॉन्ट्रेक्ट्स को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mike Hesson rejects offer of to become Pakistan cricket team coach
पंजाब

माइक हेसन के कार्यकाल के दौरान न्यूजीलैंड ने 53 टेस्ट मैच खेले थे, इनमें से 21 में उसे जीत मिली थी, जबकि 13 ड्रॉ रहे थे। इसके अलावा टीम ने 119 वनडे में से 65 जीते, वहीं 59 टी-20 मुकाबले खेलकर 30 में जीत हासिल की। साल 2018 में माइक हेसन को आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब का कोच बनाया गया था। इस सीजन में यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
Mike Hesson rejects offer of to become Pakistan cricket team coach
माइक हेसन

विश्व कप के पहले ही उन्होंने साफ कर दिया था पारिवारिक व्यस्तताओं के चलते वो भविष्य में यह पद नहीं संभाल पाएंगे। हाल ही में टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए जो 6 नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए थे, उनमें यह पूर्व किवी कोच भी शामिल था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हेसन की दिलचस्पी सिर्फ टीम इंडिया का प्रशिक्षक बनने में थी। लेकिन, रवि शास्त्री इस पद पर फिर से चुन लिए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed