फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्र के किनारे शर्टलेस हुई टीम इंडिया, एंटिगुआ टेस्ट से पहले जमकर धमा-चौकड़ी

Wed, 21 Aug 2019 05:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 21 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli share shirtless picture of team India Players ahead of first Test Match
टीम इंडिया - फोटो : social Media

टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां वह पहले ही टी-20 और वन-डे सीरीज अपने नाम कर चुकी है। विराट सेना एंटिगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार से करेगी। टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी खाली समय में कैरेबियन जमीन पर एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे और और जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं।

Virat Kohli share shirtless picture of team India Players ahead of first Test Match
टीम इंडिया - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी समुद्र के किनारे शर्टलेस पोज में दिख रहे हैं। इस फोटो में कप्तान कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और टीम के कुछ सहयोगी स्टाफ नजर आ रहे हैं। सभी के सभी शर्टलेस हैं।

Virat Kohli share shirtless picture of team India Players ahead of first Test Match
टीम इंडिया - फोटो : social Media

विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ तस्वीरे शेयर करते रहते हैं। इस बार भी यह फोटो शेयर कर कोहली ने लिखा कि, लड़कों के साथ समुद्र तट पर एक मजेदार दिन। विराट ने कुछ दिन पहले कहा था कि, वो अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दौर में हैं जिसे वह मजेदार तरीके से जीना चाहते हैं। तस्वीर में टीम के सदस्यों की फिटनेस की एक झलक भी नजर आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli share shirtless picture of team India Players ahead of first Test Match
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

22 अगस्त सेे विंडीज और इंडिया के बीच दो मौच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। यह चैंपियनशिप दो साल तक चलेगी। टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी ने यह फैसला किया है। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज श्रृंखला भी चैंपियनशिप का हिस्सा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed