{"_id":"784aa320-2061-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"mighty-sydney-look-to-hit-lions-for-a-six-in-clt20-finale","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल जंग में आमने-सामने सिडनी और लायंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फाइनल जंग में आमने-सामने सिडनी और लायंस
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
Updated Sat, 27 Oct 2012 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है जहां खिताब के लिए रविवार को फाइनल में सिडनी सिक्सर्स और हाइवेल्ड्स लायंस के बीच मुकाबला होगा। अब तक अपराजेय रही सिडनी ने टाइटंस को कांटे की टक्कर वाले सेमीफाइनल में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर बताया है कि उसके खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में हार मानने वालों में से नहीं हैं।
विज्ञापन
लायंस ने भी कम स्कोर वाले पहले सेमीफाइनल में दिल्ली की मजबूत टीम को आसानी से पटखनी देकर अपना दमखम दिखाया है। ग्रुप ‘बी’ की इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप मुकाबले में सिडनी ने लायंस को पांच विकेट से हराकर बाजी मारी थी। ऐसे में लायंस की निगाहें सिडनी को इस मुकाबले में हराकर पिछली हार का बदला चुकता करने पर भी होगी।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई टीम सिडनी के अभी तक के प्रदर्शन में उसके गेंदबाजों का काफी योगदान रहा है। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम लायंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। मेजबान टीम के बल्लेबाज गुलाम बोदी और नील मैकेंजी की असली परीक्षा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क जैसे खौफनाक गेंदबाजों के खिलाफ होगी।
विज्ञापन
ग्रुप मैच में स्टार्क ने लायंस के बीच तीन विकेट चटकाए थे और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे थे। बोदी और मैकेंजी की जोड़ी लगातार धूमधड़ाका करती आई है। यह जोड़ी खिताबी मुकाबले में भी अपना रंग जमाने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, स्टार्क के साथ मोजेज हैनरिक्स और पैट कमिंस किसी भी बल्लेबाजी क्रम में सेंध लगाने का माद्दा रखते हैं।
प्रसारण, स्टार क्रिकेट पर रात 9 बजे से।