फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan on investigation into alleged racist tweets, Utterly ridiculous, witch hunt has to stop

नस्लीय टिप्पणी विवाद: माइकल वॉन ने ECB पर कसा तंज, पूछा-...अब ये ट्वीट आपत्तिजनक कैसे हो गए?

Thu, 10 Jun 2021 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Jun 2021 05:00 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि देश के क्रिकेटरों की पुरानी ट्वीट की जांच को रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
Michael Vaughan on investigation into alleged racist tweets, Utterly ridiculous, witch hunt has to stop
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गुरुवार को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) पर तंज कसा है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर कई इंग्लिश खिलाड़ियों की कथित नस्लीय टिप्पणियों को लेकर अपनी राय रखी है। वॉन ने कहा कि देश के क्रिकेटरों की पुरानी ट्वीट की जांच को रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन


वॉन ने ट्वीट किया, 'मॉर्गन, बटलर और एंडरसन ने जिस समय ट्वीट किया, उस समय कोई भी इनसे आहत नहीं हुआ था, लेकिन हैरानी की बात है कि कुछ वर्षों बाद अब ये ट्वीट आपत्तिजनक कैसे हो गए। बहुत ही हास्यास्पद। इस जांच को रोका जाना चाहिए।' बता दें कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) सोशल मीडिया पर अपने कई खिलाड़ियों की कथित नस्लीय टिप्पणियों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

 


इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान इयोन मॉर्गन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की भारतीयों का मजाक उड़ाती कुछ ट्वीट बुधवार को सोशल मीडिया पर छा गयीं जिसके बाद ईसीबी इनकी जांच कर रहा है। ईसीबी ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को 2012-13 में की गई उनकी कुछ आपत्तिजनक ट्वीट के बाद निलंबित कर दिया, जिसके बाद बटलर और मॉर्गन की भारतीयों को 'सर' शब्द का इस्तेमाल कर मजाक करती हुई ट्वीट सोशल मीडिया पर आने लगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed