फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Holding has announced his retirement as a cricket commentator

घोषणा: अब कमेंट्री करते नहीं दिखाई देंगे माइकल होल्डिंग, किया संन्यास का एलान

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
सार

  • माइकल होल्डिंग कमेंट्री से संन्यास लेने का किया एलान
  • 1987 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 1991 से कमेंट्री करना शुरू किया था
  • वेस्टइंडीज के लिए खेले हैं 60 टेस्ट और 102 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच

विज्ञापन
Michael Holding has announced his retirement as a cricket commentator
माइकल होल्डिंग - फोटो : ESPN

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग अब कमेंट्री करते दिखाई नहीं देंगे। दरअसल, उन्होंने बुधवार को क्रिकेट कमेंट्री से संन्यास लेने का एलान कर दिया। बता दें कि 67 वर्षीय होल्डिंग पिछले 20 साल से स्काय स्पोर्ट्स की कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। बढ़ती उम्र और क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उन्होंने 2021 के अंत में कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा की है। होल्डिंग अब 2021 के बाद कमेंट्री नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


मैं 66 साल का हूं, कोई 36, 46 या 56 साल का नहीं
उन्होंने पिछले साल एक रेडियो शो में कहा था, 'मैं 66 साल का हूं, कोई 36, 46 या 56 साल का नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि साल 2020 के बाद मैं कितनी कमेंट्री करूंगा। मैं खुद को इसमें ज्यादा दूर तक जाता नहीं देखता। मैं स्काई से कहा था कि मैं एक बार में एक साल से ज्यादा का कमिटमेंट नहीं कर सकता। अगर ये साल पूरी तरह से बर्बाद होता है तो मैं 2021 के बारे में सोच सकता हूं क्योंकि मैं बस यूं ही स्काई से नहीं भाग सकता, इस कंपनी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।' बता दें कि माइकल ने साल 1991 से कमेंट्री करना शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


1987 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा
बता दें कि माइकल होल्डिंग ने वेस्टइंडीज के लिए 60 टेस्ट (1975–87) और 102 वन-डे (1976–87) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। माइकल ने टेस्ट में 249 और वन-डे में 142 विकेट चटकाए हैं। साल 1987 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद कमेंट्री के क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed