फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs PBKS: Mumbai, who lost four matches, got the support of Graeme Swann, said- MI will have to adopt the strategy of CSK

MI vs PBKS: चार मैच हार चुकी मुंबई को मिला ग्रीम स्वान का समर्थन, कहा- एमआई को सीएसके की रणनीति अपनानी होगी

Wed, 13 Apr 2022 06:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Apr 2022 06:04 PM IST
सार

मुंबई के अलावा चेन्नई को भी इस सीजन अपने शुरुआती चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई ने बैंगलोर के खिलाफ वापसी करते हुए जीत हासिल की। यह बतौर कप्तान रवींद्र जडेजा की पहली जीत रही।

विज्ञापन
MI vs PBKS: Mumbai, who lost four matches, got the support of Graeme Swann, said- MI will have to adopt the strategy of CSK
ग्रीम स्वान और मुंबई इंडियंस की टीम - फोटो : IPL/BCCI और सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर और आईपीएल में कमेंट्री कर रहे ग्रीम स्वान ने मुंबई इंडियंस को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स वाली रणनीति अपनानी होगी। चेन्नई ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हराया था। स्वान को मैच में सीएसके द्वारा अपनाई गई रणनीति काफी पसंद आई। उन्होंने मुंबई से भी ऐसी ही रणनीति अपनाने को कहा है। स्वान ने कहा कि मुंबई को अल्ट्रा एग्रेसिव अप्रोच के साथ मैदान पर उतरना होगा।
विज्ञापन


मुंबई के अलावा चेन्नई को भी इस सीजन अपने शुरुआती चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई ने बैंगलोर के खिलाफ वापसी करते हुए जीत हासिल की। यह बतौर कप्तान रवींद्र जडेजा की पहली जीत रही। वहीं, मुंबई को अभी भी पहली जीत की तलाश है। स्वान ने कहा- मुंबई को चेन्नई से सीख लेनी चाहिए। चेन्नई ने जो बैंगलोर के खिलाफ किया, वही मुंबई को अपने आगे के मैचों में करना चाहिए।
विज्ञापन


स्वान ने कहा- अगर मुंबई अल्ट्रा एग्रेसिव अप्रोच के साथ मैदान पर उतरेगी तो वे आगे के मैच जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई के अलावा चेन्नई को भी आगे के मैचों में अपने बॉडी लैंग्वेज को पॉजिटिव रखने की जरूरत होगी। स्वान ने कहा- कोई भी कप्तान और कोच चाहेगा कि मैदान पर उसके खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे रहें।  बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव रहने से मैदान पर काफी फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed