फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs PBKS Match Records in IPL 2023 with 214 run score against Mumbai indians

MI vs PBKS: मुंबई में आया रनों का तूफान, बल्लेबाजों ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अर्जुन के एक ओवर में बने 31 रन

Sat, 22 Apr 2023 10:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

मुंबई के खिलाफ मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही इस टीम के खिलाड़ी बड़े शॉट खेलते रहे और टीम का स्कोर 214 रन तक पहुंचा दिया। इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। 
 

विज्ञापन
MI vs PBKS Match Records in IPL 2023 with 214 run score against Mumbai indians
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के 31वें मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 214 रन बनाए। कप्तान सैम करन ने अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाजों ने भी तूफानी अंदाज में रन बनाए और पंजाब की टीम विकेट गिरने के बावजूद विशाल स्कोर तक पहुंच गई। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने एक-एक कर कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। वहीं, मुंबई के गेंदबाजों ने कई अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यहां हम इन्हीं रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन




पंजाब के लिए सबसे तेज पारी खेलने वाले बल्लेबाज
पंजाब के लिए कम से कम 25 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में जीतेश शर्मा की पारी सबसे तेज रही। उन्होंने चार छक्कों की मदद से सात गेंद में 25 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 357.14 का रहा। इससे पहले भानुका राजपक्षे ने 2022 में कोलकाता के खिलाफ नौ गेंद में 31 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 344.44 का था। 2018 में लोकेश राहुल ने भी दिल्ली के खिलाफ 16 गेंद में 51 रन बनाए थे और 318.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 2020 में निकोलस पूरन भी आठ गेंद में 25 रन बना चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 312.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
विज्ञापन



आईपीएल में आखिरी छह ओवर में दूसरा बड़ा स्कोर
इस मैच में पंजाब की टीम ने आखिरी छह ओवर में 109 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में यह आखिरी छह ओवरों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। 2016 में आरसीबी ने गुजरात लायंस के खिलाफ आखिरी छह ओवर में 126 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास में किसी पारी में आखिरी छह ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर है। पंजाब के खिलाफ 2020 में इस टीम ने आखिरी छह ओवर में 104 रन बनाए थे। 



अर्जुन ने मुंबई के लिया दूसरा महंगा ओवर किया
इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की पारी के 16वें ओवर में 31 रन दिए। यह मुंबई के किसी गेंदबाज का दूसरा महंगा ओवर था। 2022 में डेनियल सम्स ने कोलकाता के खिलाफ एक ओवर में 35 रन दे दिए थे। इस सूची में पवन सुयल तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2014 में आरसीबी के खिलाफ एक ओवर में 28 रन लुटा दिए थे। मुंबई के लिए खेलते हुए 2019 में अल्जारी जोशेप और 2017 में मिचेल मैक्लेनघन भी एक ओवर में 28 रन दे चुके हैं।



पंजाब के लिए पांचवें विकेट की दूसरी बड़ी साझेदारी
सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने इस मैच में पांचवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। आईपीएल के इतिहास में यह पंजाब की टीम के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2013 में डेविड मिलर और राजगोपाल सतीश ने आरसीबी के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 130 रन जोड़े थे। 2017 में मैक्सवेल और मिलर ने नाबाद 79 रन की साझेदारी की थी। यह साझेदारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कुमार संगकारा और इरफान पठान भी पंजाब के लिए खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़ चुके हैं।



मुंबई के खिलाफ पंजाब का दूसरा बड़ा स्कोर
इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई के खिलाफ आठ विकेट खोकर 214 रन बनाए। यह मुंबई के खिलाफ पंजाब का दूसरा बड़ा स्कोर था। इससे पहले 2017 में यह टीम मुंबई के खिलाफ 230/3 का स्कोर बना चुकी है। 2017 में ही पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 198/4 का स्कोर बनाया था। वहीं, 2022 में 198/5 का स्कोर बनाया था। 2019 में पंजाब की टीम मुंबई के खिलाफ 197/4 का स्कोर भी बना चुकी है। 
विज्ञापन



आईपीएल 2023 में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
इस मैच में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत करते हुए 17 गेंद में 26 रन बनाए और 152.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह सीजन पावरप्ले में कम से कम 50 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे चेन्नई के अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 222.2  के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 168.5 और ईशान किशन ने 165.1 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस मामले में चौथे स्थान पर मौजूद प्रभसिमरन सिंह का स्ट्राइक रेट 164.8 का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed