फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs DC women Highlights Mumbai Indians vs Delhi Capitals wpl 2025 13th match updates

MI vs DC: 33 गेंदों के शेष रहते दिल्ली ने जीता मैच, WPL में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं लैनिंग

Fri, 28 Feb 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2025 11:13 PM IST
सार

आज महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की टीम इस मौके को भुनाने में नाकाम रही और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 124 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
MI vs DC women Highlights Mumbai Indians vs Delhi Capitals wpl 2025 13th match updates
मेग लैनिंग-शेफाली वर्मा - फोटो : WPL

विस्तार

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की तूफानी साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने नौ विकेट से मुंबई इंडियंस को हरा दिया। शुक्रवार को बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले संस्करण की उपविजेता टीम ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की टीम इस मौके को भुनाने में नाकाम रही और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 124 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उनके खाते में आठ अंक हैं और नेट रन रेट +0.201 है। वहीं, मुंबई दूसरे पायदान पर खिसक गई।
विज्ञापन

मेग लैनिंग ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने दमदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तान मेग लैनिंग ने 40 गेंदों में अपने डब्ल्यूपीएल करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह महिला प्रीमियर लीग में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं। मुंबई के खिलाफ खेले गए इस मैच में वह 60 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहीं। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

WPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम 50+ स्कोर
मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स 8
एलिस पेरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस 6
नेट सिवर-ब्रंट मुंबई इंडियंस 6
विज्ञापन

लैनिंग और शेफाली ने दिलाई दिल्ली को जीत
ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज को पारी की शुरुआत में शेफाली वर्मा का साथ मिला। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। अमनजोत कौर ने अमेलिया कर के हाथों भारतीय बल्लेबाज को कैच आउट कराया। वह 28 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस मुकाबले में मुंबई की अमनजोत के अलावा सभी गेंदबाजों के हाथ खाली रहे।

मुंबई को नहीं मिला बल्लेबाजों का साथ
मुंबई की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी हुई थी। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई जिसे शिखा पांडे ने तोड़ा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को साराह ब्राइस के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सकीं। इसके बाद सदरलैंड ने मैथ्यूज को पवेलियन भेजा। वह 22 रन बनाकर लौटीं। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा। उनके लिए हरमनप्रीत कौर ने 22, अमेलिया कर ने 17, सजीवन सजना ने पांच, जी कमालिनी ने एक, संस्कृति गुप्ता ने तीन और अमनजोत कौर ने 17* रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से जेस जोनासन और मिन्नू मणि ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस:
हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, सजीवन सजाना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, जिंतीमनी कलिता।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप, जेस जोनासन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed