{"_id":"6803c5402941de58590347e4","slug":"mi-vs-csk-ipl-2025-38th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs CSK Playing 11: चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, धोनी के सामने होगी रोहित-बुमराह की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs CSK Playing 11: चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, धोनी के सामने होगी रोहित-बुमराह की चुनौती
Sun, 20 Apr 2025 11:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:13 AM IST
सार
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Playing 11 Prediction: सीएसके और मुंबई के बीच को लेकर प्रशंसकों में हमेशा ही क्रेज रहता है, लेकिन सीएसके की खराब फॉर्म इस चमक को कम कर सकती है।
विज्ञापन
हार्दिक और धोनी
- फोटो : ANI
विस्तार
पिछले दो मैच में जीत दर्ज कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम का सामना अब प्रमुख प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। सीएसके ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था। सीएसके और मुंबई के बीच को लेकर प्रशंसकों में हमेशा ही क्रेज रहता है, लेकिन सीएसके की खराब फॉर्म इस चमक को कम कर सकती है। मुंबई की नजरें हालांकि, पिछली हार का बदला लेकर आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।
विज्ञापन
मुंबई ने जीते पिछले दो मैच
मुंबई ने शुरुआती मैचों की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर अच्छी वापसी की है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम तालिका में सातवें पायदान पर है और वह मौजूदा सत्र में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सत्र के अपने पहले मैच में इस टीम से मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया। टीम ने इसके बाद आसानी से जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

उस मैच में पिच से स्पिनरों को काफी मदद मिली थी, लेकिन सीएसके के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलना टीम के लिए जोखिम भरा हो सकता है। चेन्नई के पास शानदार लय में चल रहे बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद के अलावा अनुभवी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का भी विकल्प है। नूर ने सात मैचों में 12 विकेट लिए है, जिसमें मुंबई के खिलाफ शुरुआती मैच में तीन सफलता शामिल है।
ये भी पढ़ें: GT vs DC: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में हासिल किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य, दिल्ली को हराकर शीर्ष पर पहुंची टीम

फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी
चेन्नई के खिलाफ सत्र का पहला मैच गंवाने के बावजूद मौजूद फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है। रोहित शर्मा ने अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बनाया है, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उनकी तेज शुरुआत ने टीम को बिना किसी दबाव के लक्ष्य का पीछा करने की आजादी दी। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है लेकिन रियान रिक्लेटन ने शीर्ष क्रम में अच्छा योगदान दिया है। अनुभवी जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई की गेंदबाजी मजबूत हुई है। ट्रेंट बोल्ट भी अपने पुराने अंदाज में दिख रहे है। हार्दिक ने गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई है, लेकिन आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वह नमन धीर पर निर्भर रहेंगे।

बल्लेबाजी बनी है चेन्नई की कमजोर कड़ी
चेन्नई ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ लगातार पांच हार के सिलसिले को खत्म किया, लेकिन बल्लेबाजी उनकी कमजोर कड़ी बनी हुई है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोट के कारण बाहर होने से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी हुई है और वानखेड़े मैदान पर उनकी कई खास यादें जुड़ी हुई है। इसमें 2011 में वनडे विश्व कप में विजयी छक्का लगाने से लेकर आईपीएल के पिछले सत्र में चार गेंद में 20 रन की नाबाद पारी के दौरान हार्दिक के खिलाफ तीन छक्के जड़ना शामिल है। टीम ने बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष महात्रे को अपने साथ जोड़ा है।
ये भी पढ़ें: GT vs DC: अहमदाबाद में भीषण गर्मी से खिलाड़ियों को हुई दिक्कत, बेहाल दिखे ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपर किंग्सः शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।

आइए जानते हैं मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 20 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।