{"_id":"6803a70751cad5b73e0b0b05","slug":"excessive-heat-in-ahmedabad-takes-toll-on-players-during-dc-vs-gt-ipl-2025-ishant-sharma-axar-patel-struggled-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs DC: अहमदाबाद में भीषण गर्मी से खिलाड़ियों को हुई दिक्कत, बेहाल दिखे ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs DC: अहमदाबाद में भीषण गर्मी से खिलाड़ियों को हुई दिक्कत, बेहाल दिखे ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल
Sat, 19 Apr 2025 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:07 PM IST
सार
टॉस के दौरान जब कमेंटेटर रवि शास्त्री और शुभमन गिल चर्चा कर रहे थे, उस वक्त अहमदाबाद का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। ईशांत शर्मा गर्मी से इस तरह बेहाल नजर आए कि उन्हें फिजियो की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान कई खिलाड़ी अहमदाबाद की भीषण गर्मी से परेशान दिखे। गुजरात के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल गर्मी से बेहाल नजर आए जिससे मैच के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बाउंड्री लाइन के बाहर बैठे नजर आए ईशांत
टॉस के दौरान जब कमेंटेटर रवि शास्त्री और शुभमन गिल चर्चा कर रहे थे, उस वक्त अहमदाबाद का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। ईशांत शर्मा गर्मी से इस तरह बेहाल नजर आए कि उन्हें फिजियो की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। ईशांत बिल्कुल भी गर्मी बर्दाशत नहीं कर पा रहे थे और वह बाउंड्री लाइन के पार बैठे नजर आए। इस दौरान उनके साथ गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ 20वां ओवर डालने आए साई किशोर, 15 साल बाद हुआ ऐसा; जयसूर्या-रोहित की सूची में शामिल

ईशांत के अलावा अक्षर पटेल भी बल्लेबाजी के दौरान गर्मी से परेशान नजर आए। उन्हें गर्मी से क्रैंप भी आए जिस कारण वह फिजियो के साथ समय बिताते दिखे। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को भी गर्मी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ब्रेक के दौरान अक्षर बड़े से छाते के नीचे भी बैठे नजर आए थे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Ishant Sharma rests outside the field, helpless in the Ahmedabad heat...!!!#IPL2025 #Ahmedabad #DCvsGT pic.twitter.com/6kAROyx88W
— Gurlabh Singh (@gurlabhsingh610) April 19, 2025
दिल्ली ने दिया 204 रनों का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया था और दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। हालांकि, अंत में आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए।