फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MESSI SCORED 500TH GOAL FOR BARCELONA

बार्सिलोना के लिए मेसी ने किया ये अनोखा कारनामा

Wed, 09 Nov 2016 02:58 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
MESSI SCORED 500TH GOAL FOR BARCELONA
लियोनेल मेसी, बार्सिलोना
स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में रहते हुए एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। मेसी ने क्लब के लिए अपना 500वां गोल दागा है। मेसी ने यह कारनामा रविवार को स्पेनिश लीग में सेविला के खिलाफ रामोन सांचेज पिजुयान स्टेडियम में खेले गए मैच में किया। बार्सिलोना ने यह मैच 2-1 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस मैच के बाद मेसी के बार्सिलोना की तरफ से खेलते हुए 592 मैचों में 500 गोल हो गए हैं। इसी साल अप्रैल में मेसी ने स्पेनिश क्लब वालेंसिया के खिलाफ गोल कर अपने पूरे करियर में 500 गोल करने का कारनामा किया था, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मैचों में किए गए गोल भी शामिल हैं। वह क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। मेसी के बाद बार्सिलोना के लिए पॉललिनो अल्सांट्रा ने 395 गोल किए हैं।
विज्ञापन


मेसी ने 17 साल की उम्र में मई 2005 में अल्बासेटे के खिलाफ बार्सिलोना के लिए पहला गोल किया था। अर्जेटीना के मेसी ने स्पेनिश लीग में बार्सिलोना के लिए 320 गोल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 90 गोल चैम्पियंस लीग में किए हैं। बार्सिलोना में खेलेते हुए मेसी ने 39 गोल कोपा डेल रे, 12 स्पेनिश सुपर कप, पांच फीफा क्लब विश्व कप, तीन यूईएफए सुपर कप और 31 गोल दोस्ताना मैचों में किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed