{"_id":"e3e942986116d8abb827e5e5981bd5f7","slug":"meet-an-indian-batsman-who-made-27-runs-in-27-odis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा बल्लेबाज जिसने 27 वनडे में बनाए 27 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसा बल्लेबाज जिसने 27 वनडे में बनाए 27 रन
सुरेंद्र कुमार वर्मा/टीम डिजिटल
Updated Tue, 10 Dec 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का एक ऐसा बल्लेबाज है जिसने अपने करियर में 27 वनडे मैच खेले हैं और उसने महज 27 रन ही बनाए हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है और तीन मैचों की सीरीज के शुरू के दो मैच हारकर भारत सीरीज में 0-2 से पीछे है।
इस दौरे में भारत का शीर्ष क्रम अब तक बुरी तरह से फ्लॉप हुआ है। मध्य क्रम ने भी टीम को निराश किया है। दुनिया में नंबर वन भारत पर अपनी साख बचाने के लिए सीरीज के अंतिम मैच में हर हाल में जीतने का दबाव है।
विज्ञापन
टीम इंडिया हुई बेसहारा!
विज्ञापन
लेकिन इसी टीम में एक क्रिकेटर ऐसा भी है जिसने 27 वनडे मैच में 27 रन ही बनाए हैं।
हम बात कर रहे हैं कि उमेश यादव की। यूं तो उमेश बतौर तेज गेंदबाज टीम में हैं और 140 किमी/घंटा की स्पीड से गेंद डालते हैं। लेकिन उन्हें बल्लेबाजी में ज्यादा मौका नहीं मिला। पुछल्ले बल्लेबाज के तौर पर वह नौंवें और 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं।
10 बार मिला मौका
26 साल के उमेश ने भले ही 27 रन बनाए हों लेकिन 27 वनडे मैच में उन्हें महज 10 बार ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। जिसमें वह आठ बार नाबाद भी लौटे। वनडे करियर में 29 विकेट झटकने वाले उमेश का नाबाद 11 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
कहां चल दिए मिस्टर कोहली, कहो कैसी रही?
टेस्ट करियर में उनकी स्थिति थोड़ी बेहतर है। उन्होंने नौ मैचों की 11 पारियों में 36 रन बनाए हैं। जबकि उनका 21 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
शमी के हैं सिर्फ 15 रन
जबकि टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 19 वनडे मैच में महज 15 रन ही बना पाए। जबकि उन्होंने डरबन वनडे में आठ रनों की अपनी सबसे बड़ी पारी खेली थी।
उन्हें छह बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला और दो बार नाबाद लौटे।