फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   media rights auction 2018 for bilateral cricket series in india

BCCI के ई-ऑक्शन के बारे में जानिए सबकुछ, 10 हजार करोड़ लगे दांव पर

Tue, 03 Apr 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
media rights auction 2018 for bilateral cricket series in india
indian cricket team

अगले पांच सालों में भारत में होने वाली सभी द्वीपक्षीय क्रिकेट सीरीज के लिए मीडिया राइट्स की नीलामी मंगलवार दोपहर मुंबई में शुरू होगी। इस नीलामी में स्पोर्ट्स जगत की जानी मानी कंपनी स्टार के अलावा सोनी, जियो, फेसबुक और गूगल भी हिस्सा लेंगे। ये मीडिया राइट्स अप्रैल 2018 से मार्च 2023 तक पांच वर्षों के लिए मान्य होंगे।

विज्ञापन


मीडिया राइट्स के लिए नीलामी में हिस्सा लेने वाली कंपनियों का मूल्यांकन बीसीसीआई की एक विशेष टीम द्वारा किया जाएगा। नीलामी में हिस्सा लेने वाली कंपनियों को इस टीम की तरफ से आईडी और पासवर्ड दिए जाएंगे, जिसके जरिए वे इस नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


इस नीलामी में तीन विशेष कैटेगरी होंगी। इसमें पहली, द ग्लोबल टीवी राइट्स प्लस रेस्ट ऑफ रो (आरओडब्लू), दूसरी, इंडियन कॉन्टिनेंटल डिजिटल राइट्स पैकेज और तीसरी, ग्लोबल कंसोलिडेटेड राइट्स पैकेज की कैटगरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

media rights auction 2018 for bilateral cricket series in india
bcci

नीलामी में बोली लगाने वाला व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर बोली लगा सकेगा। मंगलवार दोपर को शुरू होने वाली इस नीलामी को स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। हालांकि इसमें बोली लगाने वाले का नाम मेंशन नहीं किया जाएगा। बोली लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास बोली बढ़ाने के लिए 30 मिनट का निर्धारित समय होगा।

इसमें पहली और दूसरी कैटेगरी के लिए बोली 33 करोड़ रुपये से शुरू होगी, जबकि तीसरी कैटेगरी के लिए बोली की शुरुआत 8 करोड़ रुपये से शुरू होगी। यह नीलामी 2018-19 सीजन के लिए मान्य होगी। वहीं 2019-2023 के लिए मैच वेल्यू पैकेज 33 करोड़ रुपये होगा। जबकि इंडियन सब्सकॉन्टिनेंटल और ग्लोबल कंसोलिडेटेड के लिए क्रमश:  7 और 40 करोड़ रुपये से नीलामी की शुरुआत होगी।

बता दें कि अगले पांच वर्षों में भारत में करीब 22 टेस्ट, 42 वन-डे और 38 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इस नीलामी में टीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए स्टार, सोनी और जियो में बड़ा घमासान देखने को मिलेगा, तो वहीं फेसबुक और गूगल में डिजिटल पैकेज के लिए उठा-पटक देखने को मिल सकती है। अगर बीसीसीआई के रिजर्व प्राइस को आधार मानें, तो बीसीसीआई को करीब 4,134 करोड़ मिल सकते हैं। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इससे उन्हें 10 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed