{"_id":"5d532ca78ebc3e6cdd4aab94","slug":"mcc-committee-insist-neutral-umpires-still-best-for-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी ने किया टेस्ट मैचों में तटस्थ अंपायरों का समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमसीसी ने किया टेस्ट मैचों में तटस्थ अंपायरों का समर्थन
Wed, 14 Aug 2019 06:34 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
अंपायर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने पहले एशेज टेस्ट में कई खराब फैसलों के बावजूद टेस्ट मैचों में तटस्थ अंपायरों का समर्थन किया है। पिछले हफ्ते एजबेस्टन में हुए पहले एशेज टेस्ट में वेस्टइंडीज के अंपायर जोएल विल्सन और पाकिस्तान के अलीम डार के दस फैसलों को खिलाड़ी डीआरएस की मदद से बदलवाने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा कम से कम पांच और गलत फैसले थे जिनकी समीक्षा नहीं कराई गई। अपने 13वें टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे विल्सन ने अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की जब उनके आठ फैसलों को खिलाड़ी सफलतापूर्वक बदलवाने में सफल रहे। इसके बावजूद एमसीसी ने जोर देकर कहा है कि तटस्थ टेस्ट अंपायरिंग आगे बढ़ते हुए सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।
विज्ञापन
एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख जान स्टीफनसन ने कहा कि पिछले मैच के बाद बेशक इस पर अधिक ध्यान गया है। रिकी पोंटिंग ने गैर तटस्थ अंपायरों को वापस लाने की संभावना का जिक्र किया है।
विज्ञापन
आईसीसी क्रिकेट समिति ने भी इस पर चर्चा की है, लेकिन सभी का मानना है कि अब भी तटस्थ अंपायरिंग काम कर रही है। फिलहाल एलीट पैनल के 12 में से सात अंपायर ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से हैं और स्टीफनसन ने कहा कि मौजूदा समय की जरूरत है कि दुनिया भर में अंपायरिंग के स्तर पर अधिक निवेश किया जाए।