{"_id":"6959254318aaa2f2b509cbbb","slug":"mayank-yadav-attains-90-percent-bowling-fitness-know-updates-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mayank Yadav Fitness Update: लगभग एक साल बाद मैदान पर लौटने को तैयार मयंक यादव, 90% तीव्रता से कर रहे गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mayank Yadav Fitness Update: लगभग एक साल बाद मैदान पर लौटने को तैयार मयंक यादव, 90% तीव्रता से कर रहे गेंदबाजी
Sat, 03 Jan 2026 07:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:48 PM IST
सार
आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खुशखबरी है। तेज गेंदबाज मयंक यादव वापसी की राह पर हैं और रिहैब की प्रक्रिया के दौरान 90% की तीव्रता से गेंदबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मयंक यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव लगभग एक साल तक लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब पूरी फिटनेस की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। 23 वर्षीय मयंक ने अपनी गेंदबाजी फिटनेस का 90 प्रतिशत स्तर हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मयंक यादव
- फोटो : ANI
वापसी की राह पर मयंक यादव
आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से सबका ध्यान खींचने वाले मयंक यादव ने इसके बाद भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया था। हालांकि, पीठ की चोट के चलते वह आईपीएल 2025 में सिर्फ दो ही मुकाबले खेल सके। फिटनेस समस्याओं के बावजूद उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन पर भरोसा जताते हुए पिछले महीने हुई नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'मयंक यादव अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और इस समय 90 प्रतिशत तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। फिलहाल उनका वर्कलोड प्रति सप्ताह 18 ओवर का है।' उन्होंने आगे कहा, 'उनकी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे वह तेज गेंदबाजी के लिए आवश्यक अधिकतम फिटनेस स्तर के करीब पहुंच रहे हैं। आने वाले हफ्तों में, लक्षणों की निगरानी के साथ, उनसे 100 प्रतिशत तीव्रता के साथ गेंदबाजी और हाई-इंटेंसिटी फील्डिंग शुरू करने की उम्मीद है।'

रियान पराग
- फोटो : ANI
रियान पराग ने नेट्स में फिर से शुरू की बल्लेबाजी
बीसीसीआई अधिकारी ने भारतीय बल्लेबाज रियान पराग की फिटनेस को लेकर भी अपडेट दिया। दाएं कंधे की चोट के कारण वह विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 6 दिसंबर को खेला था।अधिकारी के अनुसार, '16 दिसंबर 2025 को दाएं कंधे में इंजेक्शन लगने के बाद रियान पराग की स्थिति में अच्छा सुधार हुआ है। उन्होंने कंधे की पूरी मूवमेंट रेंज दोबारा हासिल कर ली है और अब किसी भी मूवमेंट में दर्द नहीं है।' उन्होंने बताया, 'इस सप्ताह उन्होंने थ्रो-डाउन और स्पिनरों के खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी फिर से शुरू की है और हर सत्र के साथ उनकी तीव्रता में सुधार दिख रहा है। अगले सप्ताह से वह क्रमिक रूप से गेंदबाजी और थ्रोइंग प्रोग्राम शुरू करेंगे, साथ ही बल्लेबाजी अभ्यास भी जारी रहेगा।'