फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mayank Agarwal to join team india for the test match against england

IND vs ENG: रोहित के संक्रमित होने पर इंग्लैंड बुलाए गए मयंक अग्रवाल, बिना क्वारंटीन हुए टीम के साथ जुड़ेंगे

Mon, 27 Jun 2022 11:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:48 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में उनके विकल्प के रूप में मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया है। 
 

विज्ञापन
Mayank Agarwal to join team india for the test match against england
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया है। अग्रवाल शुभमन गिल के साथ टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में उनके विकल्प के रूप में मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया है। मयंक ने फ्लाइट में बैठने के बाद अपनी फोटो भी शेयर की है, जिसमें लिखा कि वो बर्मिंघम के लिए उड़ान भर रहे हैं। भारत के दो अहम ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में गिल और अग्रवाल की जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि रोहित टेस्ट मैच से पहले फिट होंगे या वो पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट एक जुलाई से होना है। ऐसे में रोहित के पास अभी भी तीन का दिन का समय है। अगर रोहित शर्मा ठीक हो जाते हैं तो वो भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और गिल के साथ पारी की शुरुआत भी करेंगे। वहीं, उनके न रहने पर ऋषभ पंत या विराट कोहली को कप्तान बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


क्वारंटीन में नहीं रहेंगे मयंक
इंग्लैंड पहुंचने के बाद मयंक अग्रवाल को क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। वो सीधे टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे और अपना अभ्यास शुरू कर देंगे। मयंक पहले भी कई बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट में पारी की शुरुआत कर चुके हैं और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है, लेकिन आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म की वजह से अग्रवाल को भारतीय टीम में मौका नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे से पहले तीन खिलाड़ी हुए संक्रमित
भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले तीन भारतीय खिलाड़ी संक्रमित हो चुके हैं। सबसे पहले रविचंद्रन अश्विन भारत में ही संक्रमित पाए गए थे और टीम के बाकी सदस्यों के साथ इंग्लैंड नहीं गए थे। अश्विन बाद में टीम के साथ जुडे़। इसके बाद विराट कोहली भी संक्रमित हुए, लेकिन समय रहते ही वो ठीक भी हो गए। अब रोहित शर्मा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोकस भी बीच मैच के दौरान संक्रमित पाए गए और उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो ने विकेटकीपिंग की। 

भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज पिछले साल शुरु हुई थी, लेकिन टीम इंडिया में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद आखिरी टेस्ट को स्थगित कर दिया गया था, जो अब एक जुलाई से खेला जाएगा। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इस मैच पर भी स्थगित होने का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed