टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद अब मयंक अग्रवाल को वन-डे टीम में जगह मिल गई है। मयंक को वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया गया है। मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए धवन अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें बाएं घुटने में चोट लगी थी। एक गहरा कट उनके घुटने में लगा था। यही कारण है कि टी-20 सीरीज के बाद वह अब वन-डे सीरीज में भी बाहर हो गए।
2 of 4
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है। उनके टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर ही वन-डे टीम मौका मिला है। मयंक ने टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय टीम में अभी तक डेब्यू नहीं किया है। इस सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।
टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को धवन की जगह टीम में शामिल किया गया था। मयंक को वर्ल्ड कप में विजय शंकर की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई थी, ऐसे में उन्हें वनडे में भी डेब्यू का इंतजार है।
4 of 4
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक खेली गई 13 पारियों में तीन शतक, तीन अर्धशतक और दो दोहरे शतक की मदद से 872 रन बनाए हैं और उसके बाद से मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भी जमकर रन बटोरे हैं। धवन की जगह मयंक अग्रवाल के अलावा संजू सैमसन, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ टीम में जगह बनाने के दावेदार थे।