टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ की सर्जरी के बाद फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर मैदान में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक ने अक्टूबर में लंदन के अस्पताल में अपनी बैक सर्जरी कराई थी। फिलहाल, वो रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भरोसा जताया कि वो न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे। पांड्या ने जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने सर्जरी के बाद वापसी की लिए काफी मेहनत की है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी के लिए तैयार हार्दिक, बोले- खेल सकता हूं टी-20 विश्व कप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन