{"_id":"5df0ae048ebc3e87fb458bc4","slug":"mayank-agarwal-replaces-the-injured-shikhar-dhawan-in-team-india-squad-agaisnt-wi-odi-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज से भी धवन बाहर, मयंक अग्रवाल को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज से भी धवन बाहर, मयंक अग्रवाल को मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद अब मयंक अग्रवाल को वन-डे टीम में जगह मिल गई है। मयंक को वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया गया है। मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए धवन अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें बाएं घुटने में चोट लगी थी। एक गहरा कट उनके घुटने में लगा था। यही कारण है कि टी-20 सीरीज के बाद वह अब वन-डे सीरीज में भी बाहर हो गए।
2 of 4
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है। उनके टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर ही वन-डे टीम मौका मिला है। मयंक ने टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय टीम में अभी तक डेब्यू नहीं किया है। इस सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।
3 of 4
मयंक अग्रवाल
टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को धवन की जगह टीम में शामिल किया गया था। मयंक को वर्ल्ड कप में विजय शंकर की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई थी, ऐसे में उन्हें वनडे में भी डेब्यू का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक खेली गई 13 पारियों में तीन शतक, तीन अर्धशतक और दो दोहरे शतक की मदद से 872 रन बनाए हैं और उसके बाद से मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भी जमकर रन बटोरे हैं। धवन की जगह मयंक अग्रवाल के अलावा संजू सैमसन, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ टीम में जगह बनाने के दावेदार थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।