{"_id":"61d984b2d9d7677ac10388c9","slug":"mayank-agarwal-mitchell-starc-and-ajaz-patel-nominated-for-december-2021-icc-player-of-the-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Player of the Month: मयंक अग्रवाल 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड' के लिए नामित, इन दो खिलाड़ियों को भी मिली सूची में जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Player of the Month: मयंक अग्रवाल 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड' के लिए नामित, इन दो खिलाड़ियों को भी मिली सूची में जगह
Sat, 08 Jan 2022 06:03 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:03 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने दिसंबर माह के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को नामित किया गया है
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@BCCI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने दिसंबर माह के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को नामित किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने दिसंबर के महीने में अपनी-अपनी टीमों की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल ने भारत की तरफ से लगातार दो टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 69 की औसत से 276 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक भी लगाया।
विज्ञापन
An Aussie fast bowler, an in-form India opener and a record-equaling spinner from New Zealand.
विज्ञापन विज्ञापन
Who will be your ICC Men's Player of the month? 👀
Details 👉 https://t.co/XsumbkHtzj
And VOTE 🗳️ https://t.co/FBb5PMInKI pic.twitter.com/hhZeqJIopf— ICC (@ICC) January 8, 2022
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा। उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट चटकाए और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। एजाज ने दिसंबर महीने में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला और इसमें उन्होंने 16.07 की औसत से 14 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स को आउट कर जोरदार आगाज किया। उन्होंने पिछले महीने तीन मैचों में 19।64 की औसत से 14 विकेट चटकाए। स्टार्क ने गेंद के अलावा बल्ले से भी प्रभावित किया। उन्होंने 58.50 की औसत से 117 रन बनाए।