{"_id":"5c2dfc9dbdec2256e90e131a","slug":"mayank-agarwal-coach-sad-for-his-dismissal-without-score-a-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से चूके मयंक अग्रवाल, दुखी कोच ने दे दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से चूके मयंक अग्रवाल, दुखी कोच ने दे दिया यह बयान
Thu, 03 Jan 2019 05:44 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
मयंक अगरवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के कोच इरफान सैत अपने शिष्य के आस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज में दूसरी बार शतक चूकने से दुखी हैं लेकिन इस बात से खुश हैं कि वह टीम में अपनी जगह पक्की कर रहा है।
विज्ञापन
सैत ने यहां पीटीआई से कहा, 'मैं उसके आउट होने से दुखी हूं, लेकिन मैं खुश हूं कि मयंक ने टीम में अपना स्थान लगभग पक्का कर दिया है। उसकी निरंतरता देखिए। उसके अब आस्ट्रेलिया में अभी तक खेली गई तीन पारियों में दो अर्धशतक हो गए हैं और 42 रन भी हैं।'
विज्ञापन
बेंगलुरू का यह खिलाड़ी 77 रन की पारी खेलने के बाद छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गया। सैत ने कहा, 'वह फिर से छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गया। उम्मीद करता हूं कि वह इससे सीख लेगा और आगे आने वाली पारियों में ऐसे शॉट खेलने से बचेगा। फिर भी, मैंने उसकी हर गेंद खेलने का लुत्फ उठाया।'
विज्ञापन
यह पूछने पर कि पृथ्वी शॉ जब चोट से वापसी करेगा तो अग्रवाल को मुंबई के इस युवा खिलाड़ी के लिए जगह बनानी होगी तो सैत ने कहा कि जो सलामी बल्लेबाज विफल रहेगा, उसे टीम से हटा देना चाहिए। पृथ्वी टेस्ट सीरीज से पहले भारत के चार दिवसीय मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश करते हुए चोटिल हो गए थे।
अग्रवाल ने मेलबर्न में टेस्ट में पदार्पण करते हुए पहली पारी में 76 रन बनाये थे जिससे भारतीय टीम ने सात विकेट पर 443 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दूसरी पारी में वह 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे और ये रन भारत के मेलबर्न टेस्ट अपने नाम करने में अहम साबित हुए थे।