फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   maxwell will replace watson

वाटसन की जगह लेंगे मैक्सवेल

Sat, 29 Dec 2012 12:09 AM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Sat, 29 Dec 2012 12:09 AM IST
विज्ञापन
maxwell will replace watson

श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल शेन वाटसन की जगह 13 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। चार वन-डे और सात टी-20 मैच खेल चुके 24 वर्षीय मैक्सवेल सिडनी से अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत करेंगे। वाटसन को मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई पारी के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। इसके अलावा कप्तान माइकल क्लार्क के भी पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उस्मान ख्वाजा को विकल्प के तौर पर रखा गया है। क्लार्क को पहले होबार्ट टेस्ट में हैमस्ट्रिंग इंजुरी से जूझना पड़ा था। हालांकि कप्तान का मेलबर्न टेस्ट में भी प्रदर्शन शानदार था और उन्हें उम्मीद है कि वह सिडनी में भी मैदान पर ऐसा ही प्रदर्शन दिखा पाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed