फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matt Machan announces retirement from professional cricket

क्रिकेटर पर आई ऐसी आफत, सिर्फ 26 साल की उम्र में ले लिया संन्यास

Sat, 29 Jul 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Jul 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Matt Machan announces retirement from professional cricket
मैट मचान - फोटो : twitter

स्कॉटलैंड और ससेक्स के बल्लेबाज मैट मचान ने सिर्फ 26 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है। मचान एक के बाद लग रही चोटों से परेशान हैं और इसी के चलते उन्होंने संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया। मचान की कलाई में चोट लगी थी, जिसके चलते वो पिछली बार काउंटी के आधे सीजन में नहीं खेल सके थे। 

विज्ञापन



मचान ने डॉक्टर्स से अपनी चोट पर अपडेट लेने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। दरअसल, मचान की कलाई में बार-बार चोटिल लग रही थी, जिसके चलते उन्हें ये कड़ा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


संन्यास लेने के बाद मचान ने कहा, 'मैं बहुत ही दुख के साथ अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं। डॉक्टरों की सलाह और भविष्य में अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुझे ये कठोर फैसला लेना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर मैं अभी उभर ही रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं आगे नहीं बढ़ सका। मुझे लगता है कि मैं ससेक्स के लिए आगे कई और सालों तक खेल सकता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत दुख के साथ क्रिकेट से ली विदाई

मैट मचान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर हैं। मचान ने साल 2012 में स्कॉटिश टीम में जगह बनाई थी और साल 2013 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में डेब्यू किया था। 

इसके बाद उन्होंने केन्या के खिलाफ अपना इकलौता शतक लगाया था। ससेक्स के क्रिकेट डायरेक्टर कीथ ग्रीनफील्ड ने भी मचान के संन्यास पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैट मचान 10 साल की छोटी उम्र से ससेक्स के लिए खेल रहे थे। ये बेहद ही दुखद है कि वो चोट के चलते अपने करियर को लंबा नहीं खींच सके। क्लब के लिए उनका उत्साह हमेशा से रहा।'
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed