IPL 2022: चोटिल एडम मिल्ने की जगह 'नया मलिंगा' चेन्नई में शामिल, श्रीलंका की अंडर-19 टीम के लिए किया था कमाल
चेन्नई की टीम में चोटिल एडम मिल्ने की जगह मथीसा पाथिराना को जगह दी गई है। पाथिराना का गेंदबाजी एक्शन मलिंगा से मिलता है। इस वजह से वो लंबे समय से सुर्खियों में रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाथिराना तेज गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अपने युवा करियर में उन्होंने बल्ले के साथ भी प्रभावित किया है। हालांकि, वाइड गेंद में लगाम लगाना उनके लिए चुनौती होगी। अंडर 19 एशिया कप में उन्होंने श्रीलंका के लिए शानदार खेल दिखाया था, लेकिन वाइड गेंद पर लगाम नहीं लगा पाए थे।
Sri Lanka gets a new Slinga-Malinga
Meet Matheesha Pathirana, who produced some lanky bouncers and yorkers vs Kuwait U-19. Lankan Lions romped to a 274 run-victory. He finished with figures 7-2 in 3 overs.#U19AsiaCup #SharjahCricketStadiumविज्ञापन विज्ञापन
courtesy - @sharjahstadium pic.twitter.com/EStUotZtOn— ANURAG ॐ SHARMA 🇮🇳 (@7ANURAGSHARMA) December 23, 2021
पाथिराना वेस्टइंडीज में हुए अंडर 19 विश्व कप 2022 में भी श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 27.28 के औसत से सात विकेट झटके थे। उनका इकोनॉमी रेट 6.16 का रहा था। वो भी मलिंगा की तरह तेज और सटीक यॉर्कर फेंक सकते हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक लिस्ट ए मैच खेला है और दो टी20 मैच खेले हैं, लेकिन काफी समय से वो चेन्नई की टीम से जुड़े रहे हैं। आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में महीष थीक्षणा के साथ पाथिराना को अपने साथ जोड़ा था।
मिस्ट्री स्पिनर महिश थीक्षणा को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 70 लाख की कीमत पर चेन्नई ने खरीदा था। वो अब चेन्नई की टीम का हिस्सा बन चुके हैं और पावरप्ले में अहम विकेट भी चटका रहे हैं।