{"_id":"65aa9536-bfe9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-sunisers-hyderabad-vs-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 19 May 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल छह में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अब तक सभी को चौंकाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद जब रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी निगाहें प्लेऑफ में जगह बनाने पर होगी।
विज्ञापन
प्लेऑफ की एकमात्र बची जगह के लिए सनराइजर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से है। सनराइजर्स के नौ जीत से 18 अंक हैं और वह नाइटराइडर्स से अगला मैच जीत जाती है तो 20 अंकों से वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर कोलकाता अपना पिछला मैच पुणे वॉरियर्स से हारकर प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है। गत चैंपियन कोलकाता को इस बार कप्तान गौतम गंभीर के नेतृत्व में 15 मैचों में सिर्फ छह में जीत मिल सकी है। लेकिन आखिरी मुकाबला जीतकर वह हैदराबाद की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।
विज्ञापन