{"_id":"fee289ac-a20c-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-rcb-vs-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट के सामने अब ‘गंभीर’ चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट के सामने अब ‘गंभीर’ चुनौती
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 11 Apr 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद से हार का बदला चुकाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के सामने बृहस्पतिवार को अपने घरेलू मैदान में आईपीएल की गत विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स की ‘गंभीर’ चुनौती होगी।
विज्ञापन
कोलकाता की टीम अच्छी शुरुआत के बाद राजस्थान के खिलाफ पिछला मुकाबला गंवा चुकी है लिहाजा कप्तान गौतम गंभीर स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित बंगलोर के खिलाफ कमर कसकर ही उतरेंगे।
विज्ञापन
केकेआर ने टूर्नामेंट में अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें से एक जीता है और इस समय वह दो अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि आरसीबी तीन में से दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन