WI Inning
9/0 (1.1 ov)
Shai Hope 9(7)*
Kamil Pooran 0
IND elected to bowl
{"_id":"7a5ba468-b4d9-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-pune-warriors-vs-rajsthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉरियर्स पर भारी रॉयल्स का दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉरियर्स पर भारी रॉयल्स का दावा
जयपुर/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों आठ विकेट से शिकस्त झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को जब यहां पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की पटरी पर लौटना होगा।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली इस टीम ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह दस मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
जहां तक वॉरियर्स का सवाल है तो कई दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद यह टीम अभी तक क्लिक नहीं कर पाई है और 11 में से नौ मैच हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है।
विज्ञापन
राजस्थान को जीत की पटरी पर लौटना है तो उसके लिए इससे बेहतर दूसरा मौका नहीं हो सकता। हार दर हार झेल रही वॉरियर्स की टीम का आत्मविश्वास इस समय बुरी तरह डगमगाया हुआ है और वह एलिमिनेशन राउंड की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि रॉयल्स को अगर जीत की राह पकड़नी है तो उसके बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाना होगा।