फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of chennai super kings and kolkata knight riders

CSK के खिलाफ पहली हार से सबक लेगी KKR

Wed, 29 Apr 2015 07:03 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
match preview of chennai super kings and kolkata knight riders

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मंगलवार को दो रन से मिली करीबी हार के बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम बृहस्पतिवार को एक बार फिर इसी प्रतिद्वंद्वी से दो-दो हाथ करने को तैयार है। इस बार मुकाबला कोलकाता के घरेलू मैदान पर होगा। जिसमें उतरने से पहले मेजबान टीम को अपनी कमियों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है।

विज्ञापन


अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज चेन्नई के खिलाफ अगर कोलकाता को जीत हासिल करनी है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हालांकि कोलकाता के लिए यह काम इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि चेन्नई से पहले इस टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी मात मिली थी। ऐसे में विजयी पटरी पर लौटने के लिए उसके हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका अच्छी तरह निभानी होगी।
विज्ञापन


अंक तालिका में फिलहाल तीसरे नंबर पर मौजूद इस टीम ने जल्द प्रदर्शन नहीं सुधारा तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर भी हे सकती है। कोलकाता के लिए यूसुफ पठान अभी तक सबसे बड़ी निराशा साबित हुए हैं, जो अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं। उनके चयन पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन टीम प्रबंधन का उन पर भरोसा अब भी कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बन सकती है बाधा

match preview of chennai super kings and kolkata knight riders

मौसम इस मैच का मजा खराब कर सकता है। कोलकाता में मंगलवार को तेज बारिश हुई और मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बारिश की आशंका व्यक्त की है। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा।

उधर, चेन्नई के बल्लेबाजों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। ओपनर ब्रेंडन मैककुलम और ड्वेन स्मिथ टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। मध्यक्रम की जिम्मेदारी रैना, धोनी, फाफ डु प्लेसिस, ब्रावो के मजबूत कंधों पर है।

हालांकि टीम को स्पिन विभाग में आर अश्विन की कमी खलेगी जो अंगुली में चोट के चलते दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर पवन नेगी या लेग स्पिनर राहुल शर्मा के दी जा सकती है। साथ ही कप्तान धोनी ईश्वर पांडेय की जगह इरफान पठान को भी मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed