{"_id":"4c4c0520-b5a3-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-kings-xi-punjab-vs-rcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की बंगलोर पर जीत जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब की बंगलोर पर जीत जरूरी
मोहाली/ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब सोमवार को करो या मरो वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पंजाब को इस मैच में बंगलोर पर हर हाल में जीत दर्ज करनी है। पंजाब ने 10 में से सिर्फ चार मैच जीते हैं जबकि बंगलोर ने 11 में से सात मैचों में जीत दर्ज की है।
यदि पंजाब को प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम रखनी है तो उसे अपने बाकी सभी मैचों को जीतना होगा। हालांकि पंजाब की राह आसान नहीं है लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन इस टीम ने पिछले कुछ मैचों में किया है उससे यह असंभव भी नहीं लगता।
विज्ञापन
पंजाब की बल्लेबाजी शानदार फार्म में है लेकिन उसके गेंदबाजों ने निराश किया है। बंगलोर के पास क्रिस गेल के तूफान के अलावा कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, दिलशान और सौरभ तिवारी जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
इन बल्लेबाजों को रोकने के लिए प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, डेविड हसी और अजहर महमूद को गेंदबाजी में कुछ विशेष करना होगा।