फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle

गाले में आज भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका, शास्त्री-कोहली के सामने 'विराट' शुरुआत की चुनौती

Wed, 26 Jul 2017 12:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 26 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle
विराट कोहली - फोटो : ESPN

बुधवार से टीम इंडिया को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका का सामना करना है। गाले मे खेले जाने वाले टेस्ट मैच में टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर काबिज टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन का सिलसिला श्रीलंका दौरे में भी जारी रखना चाहेगी। कप्तान विराट के लिए मैच में सबसे बड़ी चुनौती अंतिम एकादश का चुनाव करना है। 

विज्ञापन

गाले में अच्छा नहीं है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
गाले में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस मैदान पर चार मैच खेले गए हैं। जिसमें श्रीलंका ने तीन और भारत ने एक मैच जीता है। दो साल पहले खेली गई सीरीज का पहला टेस्ट इसी मैदान पर खेला गया था। उस टेस्ट में टीम इंडिया को 65 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने अपने नंबर का सफर यहीं से शुरू किया था। 2015 में भारतीय टीम को टेस्ट में हार मिली थी जब चौथी पारी में 176 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 112 रन पर आउट हो गई थी। उसके बाद से भारतीय टीम में बहुत कुछ बदला है। युवा और आक्रामक तेवरों वाले कोहली अब एक परिपक्व कप्तान बन चुके हैं। उनकी  अगुवाई में भारतीय टीम ने घरेलू सीरीजों में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2016-17 के सत्र में 17 में से 12 जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दौरे में भारत की हार के साथ हुई थी सीरीज की शुरुआत

Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle
श्रीलंका क्रिकेट टीम
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टीम उसी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और विदेशी दौरे में भी अपना दबदबा जारी रखने की कोशिश करेगी। हेड कोच रवि शास्त्री का यह टीम के साथ बतौर अधिकारी दूसरा कार्यकाल है। विराट की  टीम पिछले पांच दिन से श्रीलंका में है और अब वह पूर्व कोच अनिल कुंबले की विदाई और नए हेड कोच की चयन प्रक्रिया से जुड़े विवादों को पीछे छोड़ चुकी है। पिछली बार श्रीलंका दौरे में शास्त्री टीम डायरेक्टर थे और टीम ने 0-1 से पिछडऩे के के बाद 2-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम की थी। तब कोहली की कप्तानी में यह विदेश में पहली सीरीज जीत थी।
विज्ञापन

पिछले 23 टेस्ट में केवल 1 मिली है टीम इंडिया को हार

Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
अगर 2015-16 और 2016-17 सीजन की बात करें तो गाले में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने 23 में से केवल एक टेस्ट हारा है। वह भारत ने पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय टीम बेहद संतुलित है और टीम का संयोजन अच्छा है, टीम की बैंच स्ट्रेंथ भी मजबूत है। यही कारण है कि ओपनर लोकेश राहुल के बुखार से पीड़ित होने के कारण पहले टेस्ट में न उतर पाने के बावजूद टीम प्रबंधन ज्यादा चिंतित नहीं है। ऐसे में कप्तान विराट के पास ओपनिंग के लिए शिखर धवन और अभिनव मुकुंद के विकल्प होंगे। धवन का पिछले साल वेस्टइंडीज के  खिलाफ सीरीज के बाद टेस्ट में ओपनिंग का दावा कमजोर पड़ गया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तो उन्हें टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। मुकुंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में दोनों पारियों में 16 रन बनाए थे। ऐसे में उन्हें चयनकर्ताओं को फिर से प्रभावित करने का मौका मिला है।

लंबे समय बाद रोहित करेंगे टेस्ट टीम में वापसी

Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित शर्मा की टीम में वापसी तय है जिन्होंने पिछला टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेला था। आर अश्विन अपना 50वां टेस्ट खेलने उतरेंगे। यदि कोहली ने पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया तो अतिरिक्त स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव उतर सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार में से किन दो को मौका मिलता है। गाले टेस्ट में दो साल पहले भारत ने पांच गेंदबाज उतारने का फैसला किया था  और उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा क्योंकि भारतीय टीम चौथी पारी में रंगना हेराथ की फिरकी का सामना नहीं कर पाई थी। 
 

श्रीलंका की कमान संभालेंगे रंगना हेराथ

Match Preview India Vs Sri Lanka First Test at Galle
रंगना हैराथ - फोटो : getty
उधर श्रीलंकाई टीम की अपनी समस्याएं हैं। टीम पुनर्गठन के दौर से गुजर रही है। कोच के रूप में  ग्राहम फोर्ड हट चुके हैं और निक पोथस को अंतरिम रूप से दायित्व सौंपा गया है। चामिंडा वास और हसन तिलकरत्ने को क्रमश: गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है। नव नियुक्त कप्तान दिनेश चांदीमल निमोनिया के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मेजबान टीम की कमान बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ के हाथों में होगी जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए एक मात्र टेस्ट मैच में 11 विकेट चटकाए थे। टीम में पेसर नुवान प्रदीप की वापसी हुई है जिन्होंने पिछला टेस्ट जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। धनंजय डिसिल्वा को चांदीमल की जगह शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed