{"_id":"6affdd0043b7fcb23201f4fd","slug":"former-south-african-cricketer-fanie-de-villiers-lashed-out-at-usman-khawaja-for-sandpapergate-revelations-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उस्मान ख्वाजा सबसे बड़े गद्दार': सैंडपेपरगेट खुलासे के बाद भड़के पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज, सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'उस्मान ख्वाजा सबसे बड़े गद्दार': सैंडपेपरगेट खुलासे के बाद भड़के पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज, सुनाई खरी-खोटी
Fri, 20 Nov 2026 11:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:09 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में सैंडपेपरगेट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उस्मान ख्वाजा के दावे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई है और अब इसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फैनी डिविलियर्स भी कूद पड़े हैं। डिविलियर्स ने ख्वाजा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : @cricketcomau
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज फैनी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को खेल का सबसे बड़ा गद्दार कहा है। फैनी का यह बयान उस्मान ख्वाजा की नई किताब 'सब्र' में 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के जिक्र और उसे लेकर हो रहे विवाद के बाद आया है। ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में दावा किया है कि 2018 में केपटाउन में हुए सैंडपेपरगेट मामले की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी।
विज्ञापन
Trending Videos
उस्मान ख्वाजा पर बरसे डिविलियर्स
फैनी डिविलियर्स ने इस मामले के सामने आने के बाद उस्मान ख्वाजा पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'सबसे बड़ा गद्दार' कहा है। डिविलियर्स ने कहा, मैं ऑन रिकॉर्ड कहना चाहता हूं कि ख्वाजा शायद सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने हर एक कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ा है, जिसके बारे में कोई सोच सकता है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को बेच दिया है। यह सही या गलत के बारे में नहीं है। गलत को पहले ही हैंडल किया जा चुका है। यह पहले से ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का हिस्सा रहा है। दुख की बात है कि ऐसा हुआ। इस आदमी ने सब कुछ फिर से सामने ला दिया है। ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को एक बार फिर बदनाम किया है। उन्होंने दोस्ती तोड़ी है और टीम के अंदर जो कोड ऑफ कंडक्ट होता है, उसे भी तोड़ा है। उन्होंने वह सब कुछ गलत किया है, जिसके बारे में कोई सोच सकता है।

फिर सुर्खियों में आया सैंडपेपरगेट विवाद
ख्वाजा की किताब प्रकाशित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के अलग-अलग बयानों ने विवाद को और गहरा कर दिया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज और उस टेस्ट का हिस्सा रहे डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के दावों का समर्थन किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ख्वाजा के दावों को बकवास करार दिया था। मिचेल स्टार्क ने भी इस मामले पर अपने पुराने बयान को ही दोहराया है, जिसमें ख्वाजा के दावों से सहमति नहीं जताई गई है।

इन सबके बीच उस विवाद का सबसे बड़ा चेहरा रहे कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में छपे 4,497 शब्दों के एक लेख में कहा है कि यह झूठ है कि कमिंस और टीम को सैंडपेपरगेट मामले की जानकारी नहीं थी। बैनक्रॉफ्ट का बयान आने के बाद कमिंस की मुश्किल बढ़ गई है। उन पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। 2018 में हुई इस घटना में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को आरोपी मानकर सजा दी गई थी। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।