Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   South Africa vs Bangladesh: Why did Rabada urge fans to come to stadium? Find out what he said after winning

दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश: रबाडा ने फैंस से क्यों की स्टेडियम आने की अपील? जानें पहला टेस्ट जीतकर क्या कहा

Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन बल्ले और गेंद से शानदार रहा और टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रबाडा ने पहली पारी में 72 रन बनाए और एक फाइफर सहित मैच में कुल 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन
South Africa vs Bangladesh: Why did Rabada urge fans to come to stadium? Find out what he said after winning
कगिसो रबाडा - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वांडरर्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच को 9 विकेट से जीतकर एक और घरेलू सीरीज की दमदार शुरुआत की है, लेकिन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा स्टेडियम में दर्शकों की कम उपस्थिति से चिंतित हैं।
विज्ञापन


रबाडा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, 'भीड़ से माहौल अच्छा बनता है। दिन का खेल शुरू होने पर ऐसा लगता है जैसे यह (घरेलू) चार दिन का मैच हो। हम जानते हैं कि अभी भी बहुत कुछ दांव पर लगा है और खेलने के लिए बहुत कुछ है। ऊर्जा को सही तरीके से बढ़ाना वाकई मुश्किल था। मुझे नहीं लगता कि हम इसे नियंत्रित कर सकते थे।'
विज्ञापन


तेज गेंदबाज ने माना कि गर्मियों में दर्शकों का बड़ी संख्या में आना मुश्किल है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि दर्शकों की अच्छी संख्या और टीम के समर्थन में उनके लगाए नारे हमारा हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि लोग काम कर रहे हैं, लेकिन लोग स्टेडियम से भी काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस स्टेडियम में लैपटॉप और पावर बैंक लेकर आएं और काम के साथ-साथ मैच का आनंद लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रबाडा का यह बयान वांडरर्स स्टेडियम में दर्शकों की बहुत ही कम उपस्थिति के बाद आया। वांडरर्स की क्षमता 30,000 है, लेकिन सभी पाँच दिन मिलाकर भी यह संख्या पार नहीं हो सकी। पूरे मैच में कुल 23,500 लोग आए। सबसे बड़ी संख्या टेस्ट के पहले दिन (रविवार) थी, जब करीब 9,000 लोग मैच देखने आए थे। बाकी चार दिन औसतन 2,000 लोग आए।


मैच में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन बल्ले और गेंद से शानदार रहा और टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रबाडा ने पहली पारी में 72 रन बनाए और एक फाइफर सहित मैच में कुल 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed