{"_id":"38700c64-bfd4-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-delhi-daredevils-vs-pune-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसड्डी टीमों में सम्मान बचाने की जंग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिसड्डी टीमों में सम्मान बचाने की जंग
पुणे/एजेंसी
Updated Sat, 18 May 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
विवादों में घिरे आईपीएल छह में बेहद लचर और शर्मनाक प्रदर्शन के कारण टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को जब आमने-सामने होंगी तो उनके लिए यह मुकाबला सम्मान हासिल करने का मौका होगा।
विज्ञापन
आईपीएल छह का 71वां मैच पुणे वॉरियर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का आखिरी मैच है। दोनों ही टीमें आईपीएल के खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पुणे वॉरियर्स ने लीग में अभी तक 15 मैचों में से तीन जीते हैं और 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
दिल्ली की हालत भी उसी के समान है। उसने भी 15 मैचों में से तीन ही जीते हैं। दोनों टीमों के पास छह-छह अंक हैं और वह अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। ऐसे में दोनों ही फिसड्डी टीमों में यह सम्मान हासिल करने की जंग मात्र रह गई है। मैच में प्रदर्शन के लिहाज से देखा जाए तो डेयरडेविल्स की स्थिति पुणे से बेहतर है। दिल्ली ने अपने पिछले मैचों में काफी नजदीक आकर हार झेली है।
विज्ञापन