{"_id":"561d31e6-a149-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-chennai-super-kings-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के शेरों से टकराएंगे चेन्नई के किंग्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब के शेरों से टकराएंगे चेन्नई के किंग्स
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवा चुकी दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स जब बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें खाता खोलने पर होगी।
विज्ञापन
हालांकि चेन्नई के पास कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, मुरली विजय, ब्रावो और माइकल हसी जैसे शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन जीत हासिल करने के लिए इन सभी को एकजुट प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पुणे वारियर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाली पंजाब बढ़े हुए मनोबल के साथ चेन्नई का सामना करने को तैयार है।
इस मैच में सभी को कप्तान एडम गिलक्रिस्ट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
पंजाब के पास मनदीप सिंह और मनन वोहरा जैसे युवाओं के अलावा डेविड हसी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो टीम को मैच जिताने का माद्दा रखते हैं।