मेलबर्न टेस्ट गंवाते ही ऑस्ट्रेलिया ने बदली रणनीति, चौथे मैच के लिए इस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को सिडनी में शुरू हो रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए रविवार को लेग स्पिनर करने वाले ऑल राउंडर मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया। भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 137 रन से शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली।
दूसरा टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और चौथे दोनों टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी लेकिन अब उन्होंने सिडनी में अहम मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका में जन्मे लाबुशेन को टीम में जगह दी है जिसमें मेजबान टीम को सीरीज बराबर करने के लिए जीत की जरूरत है।
कप्तान टिम पेन ने लाबुशेन के टीम में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा, 'हम सिडनी में परिस्थितियों का जायजा लेंगे। हम जो सुन रहे हैं, उसके हिसाब से यह शायद काफी स्पिन करेगी लेकिन हम एक बार खुद इसे देख लें, तभी टेस्ट जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोजन के बारे में सोचना शुरू करेंगे।'
एमसीजी में हारने के बाद सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और ऑल राउंडर मिशेल मार्श के अंतिम एकादश में स्थान बरकरार रखने पर संदेह है और अब ऑस्ट्रेलिया के पास एक और विकल्प होगा। पेन ने कहा कि सिडनी में जब चयनकर्ता मिलेंगे तो काफी चीजों को ध्यान में रखा जायेगा।
उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि हमारे पास इस समय बेहतरीन खिलाड़ियों का ग्रुप उपलब्ध है और हम अंतिम टेस्ट में जीत हासिल करने के मद्देनजर इस ग्रुप से सर्वश्रेष्ठ संयोजन चुनेंगे।' लाबुशेन ने टेस्ट पदार्पण अक्तूबर में यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ किया था लेकिन भारत के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई क्योंकि पीटर हैंड्सकोंब और ऑल राउंडर मिशेल मार्श मध्यक्रम में शामिल थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है
आरोन फिंच, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, टिम पेन (कप्तान), नाथन लियोन, शॉन मार्श, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।