फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mark Wood quit chennai super kings in 2018 and back to Durham for Englands Test side

धोनी की CSK के लिए बुरी खबर, बीच IPL छोड़ घर लौटा ये मैच विनर

Wed, 09 May 2018 06:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mark Wood quit chennai super kings in 2018 and back to Durham for Englands Test side
धोनी - फोटो : IPL

चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल के 11वें सीजन के बीच में ही जोरदार झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज मार्क वुड ने सीजन के मध्य में ही सीएसके का साथ छोड़ दिया। वह चेन्नई से अपना नाता तोड़ते हुए काउंटी क्रिकेट खेलने स्वदेश लौट गए। वुड ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वुड ने इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला है। उन्होंने पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें चेन्नई को जीत मिली थी। इसके बाद वुड को खेलने का मौका नहीं मिला। वुड ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे द्वारा खुद यह फैसला लिया गया है, जिससे कि मैं स्वदेश लौटकर काउंटी क्रिकेट की तैयारी कर सकूं। मैं अपनी टेस्ट टीम में वापसी को लेकर काफी मेहनत कर रहा हूं, इसलिए फिलहाल मैं सीएसके टीम का हिस्सा नहीं बन पाया। मैं अपने घर वापस जा रहा हूं ताकि डरहम की तरफ से खेल सकूं और खुद का सिलेक्शन टेस्ट टीम में करवा सकूं।'
विज्ञापन


आगे उन्होंने सीएसके के मैनेजमेंट, खिलाड़ी और समर्थकों को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। बकौल वुड, 'मेरे लिए वह बेहद खुशी का क्षण था जब एमएस धोनी ने मुझे टीम का कैप दिया। इस साल भले ही मेरे मुताबिक वैसी योजना नहीं बनी लेकिन मैं आगे आशा करता हूं कि इस कैप को फिर कभी पहनने का मौका मिले। मैं अपने घर से आप लोगों को देखा करूंगा और आप सब के लिए चीयर करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Mark Wood quit chennai super kings in 2018 and back to Durham for Englands Test side
Mark Wood

बता दें कि मुड को चेन्नई ने उनके बेस प्राइज 1.5 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल के इस सीजन में सीएसके की तरफ से पहला मैच खेलते हुए वुड ने 4 ओवर में 49 रन लुटाए थे। उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आ जाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed