{"_id":"5afaba054f1c1bd4408b55ec","slug":"mark-waugh-steps-down-as-australian-cricket-selector","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क वॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, कारण दिलचस्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मार्क वॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, कारण दिलचस्प
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे कारण उनका टीवी कमेंटेटर बनना बताया जा रहा है। वॉ का कमेंट्री करार 31 अगस्त को खत्म हो गया था जिसका नवीनीकरण उन्होंने नहीं कराया। मगर आगामी इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे के लिए वह पैनल में बने रहेंगे।
अब चयन समिति में ट्रेवर हांस, ग्रेग चैपल और नए कोच जस्टिन लैंगर ही रह गए हैं। फिलहाल स्टीव वॉ के विकल्प का ऐलान नहीं किया गया है। इस बारे में बात करते हुए वॉ ने कहा कि, ' पिछले चार साल से अपने साथी चयनकर्ताओं, कोचिंग स्टाफ और खिलाडियों के साथ काम करना गर्व की बात थी। मैं सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलियाई टीमों के प्रदर्शन पर गौरवान्वित हूं।’
मार्क वॉ ने आगे कहा कि ,‘मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। आने वाले समय में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’ बता दें कि मार्क वॉ अब जल्द ही फॉक्स स्पोटर्स से जुड़ेंगे, जिसने 6 साल के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं। इसके साथ ही चैनल नाइन का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ चार दशक पुराना रिश्ता भी खत्म हो गया।