फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mark Butcher says ECB not changing India Test series schedule to accommodate IPL a missed opportunity 

ECB से हुई बड़ी गलती, BCCI के अनुरोध को ठुकराकर गंवाया मौका, बुचर ने ऐसा क्यों कहा

Thu, 27 May 2021 10:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 May 2021 10:09 PM IST
सार

भारतीय बोर्ड ने अनौपचारिक रूप से भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खत्म करने का अनुरोध किया था, ताकि आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन किया जा सके लेकिन उसे ईसीबी से अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली।

विज्ञापन
Mark Butcher says ECB not changing India Test series schedule to accommodate IPL a missed opportunity 
मार्क बुचर - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क बुचर का मानना है कि ईसीबी को आईपीएल के बचे हुए मैचों को समायोजित करने के लिए टेस्ट श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करने के बीसीसीआई के अनुरोध को मान लेना चाहिए था क्योंकि इससे उसे अपने 'हंड्रेड' टूर्नामेंट में शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करने का मौका मिलता।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय बोर्ड ने अनौपचारिक रूप से भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खत्म करने का अनुरोध किया था, ताकि आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन किया जा सके लेकिन उसे ईसीबी से अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन


बुचर ने 'विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट' में कहा, 'मैं कुछ बोलने से पहले एक गहरी सांस लेना चाहूंगा। मुझे लगता है कि हम एक बहुत बड़ा मौका चूक गए।' बुचर ने कहा कि अनुरोध स्वीकार करने से ईसीबी को विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों को उनकी प्रमुख परियोजना 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में शामिल करने का लाभ मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए 71 टेस्ट खेल चुके 48 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'ईसीबी इसके (द हंड्रेड) लिए बिल्कुल बेताब है। उन्हें होना भी चाहिए है, उन्होंने 'द हंड्रेड' पर बड़ा दांव लगाया है, लेकिन हर मोड़ पर ऐसा लगता है कि एक कोई बड़ी शक्ति उसे होने नहीं दे रही है।'

ईसीबी पास यह कहने का मौका होता

Mark Butcher says ECB not changing India Test series schedule to accommodate IPL a missed opportunity 
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'इसके लिए ईसीबी के पास यह मौका था। उन्हें बीसीसीआई को कहना चाहिए था कि हम टेस्ट श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खत्म करने पर एक शर्त के साथ राजी होंगे। यह शर्त है कि 2022 सत्र से तीन साल के लिए हमें कोहली, धोनी या जो भी भारतीय खिलाड़ी 'द हंड्रेड' में खेलना चाहे उससे तीन साल का करार करने की छूट हो।' 'द हंड्रेड' 100 गेंद प्रति टीम का मैच है, जिसके शुरुआती सत्र को पिछले साल खेला जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण उसे टाल दिया गया। इसमें आठ पुरूष और आठ महिला टीमें भाग लेंगी।

बुचर ने कहा, 'आपके पास पहली बार इसके लिए कुछ करने का मौका था। जाहिर है आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए समय नहीं मिलने से बीसीसीआई को बड़ा नुकसान होगा। आपके (ईसीबी) पास यह कहने का मौका होता आईपीएल हमारी वजह से हो रहा है और ऐसे में आप उनसे ऐस कुछ हासिल कर सकते थे जिसकी आपको काफी जरूरत है।' बीसीसीआई के अधिकारी के मुताबिक, आईपीएल 18 या 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा और तीन सप्ताह के दौरान 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed