फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Many star players and celebrities including Rohit, Yuvraj, Bajrang associated with #PlayForIndia initiative

रोहित, युवराज, बजरंग समेत कई स्टार खिलाड़ी और सेलिब्रिटी #प्लेफॉरइंडिया पहल से जुड़े

Thu, 18 Jun 2020 11:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Many star players and celebrities including Rohit, Yuvraj, Bajrang associated with #PlayForIndia initiative
रोहित युवराज - फोटो : social media

रोहित शर्मा, युवराज सिंह और बजरंग पूनिया जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा ओलंपियन साक्षी मलिक समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने भी #प्लेफॉरइंडिया मुहीम से जुड़ गए हैं। इस मुहीम का लक्ष्य कोविड-19 महामारी के कारण मुसीबत का सामना कर रहे खेलों से जुड़े लोगों की मदद करना है। 

विज्ञापन


रोहित और युवराज के अलावा महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मयंक अग्रवाल जैसे क्रिकेटर भी इस मुहीम से जुड़े हैं। दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के अलावा बालीवुड सेलिब्रिटी अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी भी इस मुहीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


बयान के अनुसार #प्लेफॉरइंडिया मुहीम का लक्ष्य भारत के खेल समुदाय, प्रशंसकों और खिलाड़ियों को एकजुट करना और उनके प्रयासों की बदौलत उन लोगों की मदद करना है जो उस अदृश्य सहायक व्यवस्था का हिस्सा हैं जिनके बिना खेल गतिविधियां संभव नहीं हैं। बयान के अनुसार, ‘इसमें साफ-सफाई करने वाले, माली, कोच, अंपायर, रैफरी, कैडी और अन्य सहायक स्टाफ शामिल हैं, जिन्हें काम नहीं होने के कारण नियमित वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज ने इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘खेलों से हमें जो खुशी मिली है वे उन कई अज्ञात लोगों के प्रयासों से संभव है जो भारत के खेल ढांचे का समर्थन करते हैं। #प्लेफॉरइंडिया पहल का लक्ष्य उन लोगों को वित्तीय और गैरवित्तीय समर्थन मुहैया कराना है जो भारत में खेलों की रीढ़ हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed