{"_id":"df6fb74a-6b0f-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"manoj-tiwari-fit-for-selection-in-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट हुए तिवारी, टीम इंडिया में एंट्री पर है नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिट हुए तिवारी, टीम इंडिया में एंट्री पर है नजर
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट से पूरी तरह उबर चुके बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी निगाहें अब टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने पर है। ईरानी ट्रॉफी के जरिये मैदान पर वापसी करने को तैयार तिवारी ने कहा, ‘मेरी निगाहें अब बेहतरीन क्रिकेट खेल टीम में अपनी जगह पक्की करने पर है। मैं घरेलू क्रिकेट में बढ़िया कर रहा हूं और पूरी तरह फिट हूं। मुझे बहुत गलत समय पर चोट लगी लेकिन उम्मीद है कि मैं बहुत जल्द फिर से लय हासिल कर लूंगा।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तिवारी पिछले साल दिसंबर में राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल के लिए बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें छह हफ्तों के लिए क्रिकेट से आराम दिया गया था। तिवारी को क्रिसमस से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दो टी-20 मैचों के लिए भी सम्भावितों में शामिल किया गया था, लेकिन वह चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हो सके थे। इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन