फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   manish pandey ton vain, India lost match last ball

मनीष पांडे का शतक बेकार, लगातार दूसरी बार आखिरी गेंद पर हारा भारत

Tue, 30 Aug 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
manish pandey ton vain, India lost match last ball
मनीष पांडे - फोटो : Getty

मुश्किल सा लक्ष्य और खराब शुरुआत के बाद कप्तान मनीष पांडे ने शानदार शतकीय पारी खेलकर मैच को निर्णायक मोड़ पर ला दिया, लेकिन भारत को फिर अंतिम गेंद पर हार मिली।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही चतुष्कोणीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 323 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। जवाब में भारत-ए टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 144 रन पर 4 विकेट गंवा दिए, फिर इसके बाद कप्तान मनीष पांडे (110) ने संजू सैमसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 157 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की आस भी जगा दी, लेकिन उसे अंतिम गेंद पर हार मिल ही गई।
विज्ञापन


भारत के साथ क्रिकेट में लगातार दूसरे मैच में ऐसा हुआ है जब अंतिम गेंद पर एक रन से उसे हार मिली। फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया अंतिम गेंद पर एक रन से हार गई थी। इसके बाद भारत की ए टीम को भी अब अंतिम गेंद पर हार मिली है। भारत की ए टीम भी 50 ओवर के मैच में एक रन से हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने 110 रनों की अपनी शतकीय पारी में 91 गेंदों में 10 चौके के अलावा 3 छक्के जड़े। सैमसन ने जोरदार पारी खेली और 87 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों की नाकामी ने भारतीय टीम से मैच छीन लिया।

इससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया-ए ने दो शतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 322 रन बनाए थे। उसकी ओर से निक मैडिंसन ने 118 और ओपनर कुर्तिस पैटरसन ने 115 रनों की शतकीय पारियां खेली। हालांकि उसके अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

अंतिम 2 गेंद में 3 रन नहीं बना पाए बल्लेबाज

manish pandey ton vain, India lost match last ball

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारत-ए टीम के लिए सही दिख रहा था क्योंकि पहला विकेट पांचवें ओवर में 16 रन के स्कोर पर गिर गया था, लेकिन इसके बाद ओपनर कुर्तिस पैटरसन (118) ने निक मैडिंसन (115) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी कर डाली जिससे ऑस्ट्रेलिया-ए टीम खराब शुरुआत से उबर गई जिससे टीम बड़े स्कोर की आस जग गई। इसके बाद टीम 322 रन बनाने में कामयाब रही।

जवाब में भारतीय टीम की भी शुरुआत खराब रही और 2 विकेट 68 रन पर गिर गए, फिर 144 तक 2 और विकेटों का पतन हो गया। संकट में दिख रही टीम इंडिया के लिए कप्तान मनीष पांडे ने संजू सैमसन के साथ 157 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

मनीष ने आतिशी पारी खेलते हुए महज 91 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे। साथ ही संजू भी क्रीज पर डटे रहे। दोनों की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा, लेकिन 47वें ओवर में 301 रन के स्कोर पर मनीष के आउट होने के बाद बाजी पलट गई।

मनीष के जाने के बाद हार्दिक पांड्या (2), सैमसन (87) और शर्दूल ठाकुर (0) आउट होते चले गए जिससे भारत जीत से दूर हो गया। भारत का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 301 रन था लेकिन फिर लगातार विकेटों के पतन ने मनीष और सैमसन की मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत-ए को अंतिम 2 गेंदों पर जीत के लिए 3 रन बनाने थे लेकिन इन गेंदों पर विकेट गिर जाने से वह मैच एक रन से हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed