फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
151/2 (12.3 ov)
Sanju Samson 80(37)*
Shivam Dube 2 (5)
WI elected to bowl

NZvIND: इस खिलाड़ी को पूरा यकीन, कहा- '5-0 से करेंगे न्यूजीलैंड का सफाया'

Sat, 01 Feb 2020 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 01 Feb 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
manish pandey says We will go for 5-0 series whitewash
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगतार दूसरे मैच में सुपर ओवर में मिली जीत को टीम का कभी हार ना मानने वाले जज्बा करार देते हुए कहा कि उनकी कोशिश श्रृंखला का 5-0 से जीतने की होगी। 


 

Trending Videos
manish pandey says We will go for 5-0 series whitewash
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड की टीम ने एक बार फिर आसानी से लक्ष्य हासिल करने वाली स्थिति से शुक्रवार को यहां मैच गंवा दिया जिससे पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की बढ़त 4-0 की हो गई। दोनों टीमें रविवार को श्रृंखला का आखिरी मुकाबले माउंट मौनगानुई में खेलेगी। पांडे ने टीम को खराब शुरुआत से उबार कर 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए। जिससे भारत ने आठ विकेट पर 165 रन बनाया। 

manish pandey says We will go for 5-0 series whitewash
Manish Pandey - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'यही हमारा मंत्र है, सिर्फ इन दो मैचों में नहीं हम किसी भी मैच में आखिरी गेंद तक हार नहीं मानेंगे। अगर आप इस मानसिकता से खेलेंगे तो आपको इस तरह के सुपर ओवर वाले मैच मिलेंगे और आपके पास वहां से जीतने का मौका होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
manish pandey says We will go for 5-0 series whitewash
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'हम हमारे पर श्रृंखला को 5-0 से जीतने का मौका है और ऐसा करना बेहद ही शानदार होगा। पांचवें मैच में हमारी कोशिश यही होगी। किसी भी टीम ने इससे पहले ऐसा नहीं किया है ऐसे मुझे लगता है इसकी शुरुआत करना शानदार होगा।'

विज्ञापन
manish pandey says We will go for 5-0 series whitewash
मनीष पांडे - फोटो : BCCI

पांडे से जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को इस बात का भरोसा था कि वे एक बार फिर सुपर ओवर में जीतेंगे तो उन्होंने कहा, 'बीच के ओवरों में लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। लेकिन पिछले मैच में हम ऐसा करने में सफल रहे थे जिससे हमारा विश्वास और बढ़ा कि हम मैच को सुपर ओवर तक लेकर जा सकते हैं। हम आखिरी के कुछ गेंदों से पहले आश्वस्त थे कि मैच सुपर ओवर में जाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed