{"_id":"c2dbed0d30304ac1044fd9f481b47540","slug":"man-to-man-marking-eden-hosts-22-comentators-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता टेस्टः 22 खिलाड़ी मैदान में, 22 खिलाड़ी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता टेस्टः 22 खिलाड़ी मैदान में, 22 खिलाड़ी बाहर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से शुरू हुआ टेस्ट मैच में यूं तो कई रिकॉर्ड का गवाह बन रहा है, लेकिन एक कीर्तिमान ऐसा है, जो शायद इसी मैच में बनेगा और कभी टूटे ना।
विज्ञापन
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहता है, तो ईडन गार्डंस में शुरू हो चुके सचिन तेंदुलकर के 199वें टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। (कोलकाता टेस्ट- लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन
इस मैच के दौरान दर्शकों और श्रोताओं तक मैच की पल-पल खबर पहुंचाने के लिए 22 सदस्यों वाला अंग्रेजी और हिंदी कमेंट्रेटर पैनल उतारने की तैयारी है।
जाहिर है, कोई भी मैच खेलने वाली दोनों टीमों में कुल 22 सदस्य होते हैं, उसी तर्ज पर यह संख्या तय की गई है।
स्टार स्पोर्ट्स ने जिन कमेंट्रेटर से संपर्क साधा है, टीम वहीं तक सीमित नहीं है। उनके अलावा कुछ नए और दिलचस्प चेहरे भी बोलते हुए नजर आएंगे।
सहवाग और हरभजन भी बनेंगे कमेंट्रेटर
एक सूत्र ने बताया, "हमने स्टीव वॉ, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को न्योता दिया है और ये सभी पहली बार कमेंट्री करेंगे। ये गेस्ट कमेंट्रेटर के रूप में हमारा हिस्सा बनेंगे और उम्मीद है कि बुधवार से ही उपलब्ध होंगे। केवल लारा तीसरे दिन कमेंट्री करेंगे।"
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी टेस्ट मैच के लिए इतनी बड़ी संख्या में कमेंट्रेटर की टीम जुटना एक शानदार रिकॉर्ड होगा।