फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Malaysia Masters: PV Sindhu and HS Prannoy continue their excellent form ahead of the Commonwealth Games, reach the quarter-finals of Malaysia Masters

Malaysia Masters: कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले सिंधु और प्रणय का शानदार फॉर्म जारी, मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 07 Jul 2022 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Jul 2022 06:49 PM IST
सार

सिंधु का वर्ल्ड नंबर दो ताइजू के खिलाफ 5-16 का रिकॉर्ड है यानी सिंधु ने पांच और ताइजू ने 16 मैच जीते हैं। पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन में ताइजू ने क्वार्टर फाइनल में सिंधु को हराया था।

विज्ञापन
Malaysia Masters: PV Sindhu and HS Prannoy continue their excellent form ahead of the Commonwealth Games, reach the quarter-finals of Malaysia Masters
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के महिला सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। राउंड ऑफ-16  में सिंधु ने दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी चीन की झांग यी मान को 21-12, 21-10 से हराया। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला। हालांकि, अब सिंधु को अगले राउंड में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनका सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइजू यिंग से होगा।
विज्ञापन


सिंधु का वर्ल्ड नंबर दो ताइजू के खिलाफ 5-16 का रिकॉर्ड है यानी सिंधु ने पांच और ताइजू ने 16 मैच जीते हैं। पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन में ताइजू ने क्वार्टर फाइनल में सिंधु को हराया था। सिंधु इस हार का बदला लेने की कोशिश करेंगी। वहीं, मेन्स सिंगल्स में प्रणय ने चीनी ताइपे के वांग जू वेई को 21-19, 21-16 से हरा दिया। अब क्वार्टर फाइनल में प्रणय का सामना जापान की कांता सुनेयामा से होगा।
विज्ञापन


वहीं, बी साई प्रणीत और पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन पी कश्यप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। प्रणीत को चीन की ली शे फेंग ने 14-21, 17-21 से हरा दिया। यह मैच 42 मिनट तक चला। वहीं, पी कश्यप को छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एंथन सिनिसुका गिनटिंग ने 21-10, 21-15 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed