फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mahela Jayawardene Thinks Pakistan Star Babar Azam Can Dethrone Joe Root As Top Test Batter

No. 1 Test Batter: महले जयवर्धने बोले- यह पाकिस्तानी बल्लेबाज रूट को हटाकर टेस्ट में बन सकता है नंबर-1

Thu, 11 Aug 2022 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Aug 2022 05:30 PM IST
सार

रूट ने 2021 से लेकर अब तक किसी दूसरे बल्लेबाज की तुलना में काफी ज्यादा रन बनाए हैं। इसके लिए उन्हें आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021 से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
Mahela Jayawardene Thinks Pakistan Star Babar Azam Can Dethrone Joe Root As Top Test Batter
महेला जयवर्धने, जो रूट और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खूब तारीफ की है। जयवर्धने ने कहा कि बाबर ही मौजूदा समय में उन्हें एक ऐसे बल्लेबाज लगते हैं जो इंग्लैंड के जो रूट को हटाकर टेस्ट में नंबर एक बैटर बन सकता है। रूट इस साल जून से ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण में इंग्लिश बल्लेबाज ने खूब रन बनाए हैं। रूट की ही बदौलत इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को बर्मिंघम टेस्ट में हराया था। 
विज्ञापन

Mahela Jayawardene Thinks Pakistan Star Babar Azam Can Dethrone Joe Root As Top Test Batter
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
रूट ने 2021 से लेकर अब तक किसी दूसरे बल्लेबाज की तुलना में काफी ज्यादा रन बनाए हैं। इसके लिए उन्हें आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021 से भी नवाजा गया था। आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में जयवर्धने से पूछा गया कि उन्हें कौन सा बल्लेबाज रूट को हटाकर नंबर वन बनता दिखता है? इस पर जयवर्धने ने कहा- यह बताना मुश्किल है। हालांकि, मुझे लगता है कि बाबर आजम के पास मौका है। वह तीनों फॉर्मेट में कंसिस्टेंट रहे हैं। इसका असर रैंकिंग में भी दिखता है। वह नैचुरली गिफ्टेड प्लेयर हैं। वह किसी भी कंडीशन में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahela Jayawardene Thinks Pakistan Star Babar Azam Can Dethrone Joe Root As Top Test Batter
बाबर आजम - फोटो : twitter@TheRealPCB
जयवर्धने ने कहा- इसका फैसला इस पर भी निर्भर होगा कि कौन कितना, कब और कैसे क्रिकेट खेल रहा है, लेकिन बाबर रूट को पीछे छोड़ सकते हैं। बाबर फिलहाल मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट में टॉप-3 में मौजूद रहने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वनडे और टी-20 में बाबर की रैंकिंग नंबर वन है। वहीं, टेस्ट में उनकी रैंकिंग तीन है। जयवर्धने ने कहा- मैं बाबर पर भरोसा कर सकता हूं कि वह कुछ और समय तक टॉप-3 में अपनी जगह बरकरार रखेंगे, लेकिन कुछ और क्वालिटी प्लेयर्स बाबर पर दबाव बना सकते हैं। 
विज्ञापन

Mahela Jayawardene Thinks Pakistan Star Babar Azam Can Dethrone Joe Root As Top Test Batter
महेला जयवर्धने - फोटो : social media
यह पूछे जाने पर कि उन्हें बाबर में क्या खास दिखता है? इस पर जयवर्धने ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा पसंद बाबर के क्रीज पर टिके रहने की क्षमता है। जयवर्धने ने कहा- मुझे लगता है कि बाबर की टेक्नीक और उनकी टाइमिंग और कम्पोजर शानदार है। वह कभी भी घबराते नहीं हैं, चाहे वह कोई भी फॉर्मेट क्यों न हो। वह टेस्ट, वनडे और टी-20 में खुद को बेहतरीन तरीके से ढालते हैं। जो रूट भी टेस्ट में कुछ इसी प्रकार के हैं। उन्हें पता है कि कब किस प्रकार की बल्लेबाजी करनी है। जैसा कंडीशन हो उस हिसाब से वह अपना गियर बदल लेते हैं। 

Mahela Jayawardene Thinks Pakistan Star Babar Azam Can Dethrone Joe Root As Top Test Batter
बाबर आजम और जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर और रूट इस साल आमने-सामने आएंगे। इंग्लैंड की टीम दिसंबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। हालांकि, रूट के पास अभी अपने नंबर वन के पोजिशन को मजबूत करने का मौका होगा। इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं, बाबर को अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ ही खेलनी है। ऐसे में बाबर को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed