फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lying heavily on Tendulkar's World Fantasy XI army

वर्ल्ड एकादश पर भारी पड़ी सचिन की सेना

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Lying heavily on Tendulkar's World Fantasy XI army
क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले लार्ड्स मैदान की 200वीं वर्षगांठ पर सिक्सर किंग युवराज सिंह का बल्ला खूब बोला। लेकिन उनकी आतीशी बल्लेबाजी पर एरोन फिंज का शतक भारी पड़ा। फिंच की नायाब शतकीय पारी के बदौलत मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने आयोजित वनडे प्रदर्शनी मैच में शेष विश्व एकादश को 25 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्व एकादश ने युवराज की 132 रन की तूफानी पारी के बदौलत सात विकेट पर 293 रन बनाए। युवराज को सचिन ने आउट किया। जवाब में एमसीसी ने 45.5 ओवर में 3 विकेट पर 296 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। फिंच ने 145 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाए, जिनमें उनके 23 चौके और 6 छक्के हैं। एमसीसी के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 44 और ब्रायन लारा ने 23 रन की पारी खेली जबकि शिवनारायन चंद्रपॉल ने नाबाद 37 रन का योगदान दिया। वर्ल्ड एकादश की ओर से कोलिंगवुड ने दो विकेट झटके जबकि सचिन को मुरलीधरन ने बोल्ड किया।
विज्ञापन

इससे पहले शेष विश्व एकादश के कप्तान शेन वार्न ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (29) और भारत के वीरेंद्र सहवाग (22) ने 6.5 ओवर में 54 रन ठोक कर टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन इसके बाद शेष विश्व एकादश ने 14 रन के अंतराल में पांच विकेट गंवा दिए। युवी और पॉल कोलिंगवुड (40) ने छठे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। सहवाग को ब्रेट ली ने बोल्ड किया जबकि गिलक्रिस्ट को सईद अजमल ने स्टंप करा दिया।  तमीम इकबाल (01) और केविन पीटरसन (10) भी अजमल का शिकार हुए। अजमल ने शाहिद आफरीदी को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed