{"_id":"5fa2b2cd8ebc3e9bd646ef3b","slug":"luke-ronchi-appointed-new-zealand-batting-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल्यूक रॉन्की को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ल्यूक रॉन्की को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया
Wed, 04 Nov 2020 07:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
ल्यूक रॉन्की
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रॉन्की को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृखंला से शुरू होगा।
विज्ञापन
रॉन्की का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था लेकिन उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की तरफ से की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2008 में चार वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।
विज्ञापन
वह बाद में न्यूजीलैंड लौट गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 2013 से 2017 के बीच चार टेस्ट, 81 एकदिवसीय और 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
रॉन्की पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। बुधवार को उन्हें पूर्णकालिक बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की गई। वह पीटर फुल्टन का स्थान लेंगे।
उन्होंने कहा, 'मैं रोमांचित हूं। हाल के सत्रों में मैने टीम में वापसी का पूरा लुत्फ उठाया और इन गर्मियों में पूर्णकालिक जिम्मेदारी मिलना रोमांचक है।'