फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs SRH IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

LSG vs SRH Playing-11: मार्करम के आने से हैदराबाद मजबूत, लखनऊ में डिकॉक की वापसी, स्टोइनिस हो सकते हैं बाहर

Fri, 07 Apr 2023 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Apr 2023 01:06 PM IST
सार

Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Playing 11 Prediction : दक्षिण अफ्रीका के ही हेनरिच क्लासेन और मार्को यानसेन भी हैदराबाद की टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में टीम लखनऊ के खिलाफ मजबूती से वापसी कर सकती है। वहीं, लखनऊ में भी क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है।

विज्ञापन
LSG vs SRH IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 10वें मैच में आज लखनऊ सुपरजाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। लखनऊ की टीम पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर यहां पहुंची है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रन से करारी शिकस्त मिली थी। दोनों टीमें अपनी-अपनी पिछली हारों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी। 
विज्ञापन

दोनों के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला

दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो पिछले सीजन लखनऊ और हैदराबाद अलग-अलग ग्रुप में होने के कारण सिर्फ एक बार आमने-सामने आई थीं। चार अप्रैल, 2022 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया था। हालांकि, तब हैदराबाद की टीम अलग थी और उसके कप्तान केन विलियम्सन थे। इस सीजन यह टीम काफी बदल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में मार्करम, क्लासेन और यानसेन की वापसी

IPL 2023: Skipper Aiden Markram Joins SRH Camp Ahead of Match vs LSGबाएं से- क्लासेन, यानसेन और मार्करम

इस सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एडेन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, राजस्थान के खिलाफ पहले मैच के लिए वह उपलब्ध नहीं थे और राष्ट्रीय टीम के साथ थे। राजस्थान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, अब मार्करम टीम में वापसी कर चुके हैं और वह टीम की बैटिंग यूनिट का अहम हिस्सा होंगे, जो कि पिछले मैच में फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के ही हेनरिच क्लासेन और मार्को यानसेन भी हैदराबाद की टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में टीम लखनऊ के खिलाफ मजबूती से वापसी कर सकती है।

राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा था। अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रुक, वॉशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस मैच में इन सभी बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, मार्करम, फजलहक फारुकी को रिप्लेस कर टीम में आ सकते हैं। ऐसे में टी नटराजन को मौका दिया जा सकता है। ग्लेन फिलिप्स की जगह हेनरिच क्लासेन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी और मैच पलटने की क्षमता को देखते हुए ऐसा होना मुश्किल ही है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान नटराजन को रिप्लेस कर अब्दुल समद को मैदान पर भेजा जा सकता है।

IPL 2022: Tripathi ready for India call-up? - Rediff Cricket
विज्ञापन

पूरन या स्टोइनिस, कौन होगा बाहर?

वहीं, लखनऊ की टीम में भी दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है। डिकॉक शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में उन्होंने तूफानी शतक जड़ा था। ऐसे में कप्तान केएल राहुल के साथ डिकॉक ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं, बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके मार्कस स्टोइनिस को बेंच पर बैठाकर शानदार फॉर्म में चल रहे काइल मायर्स को मध्यक्रम में भेजा जा सकता है। मायर्स ने लखनऊ के लिए पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा था। 

दिल्ली के खिलाफ मायर्स ने 38 गेंदों में 73 रन और चेन्नई के खिलाफ 22 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। ऐसे में उन्हें स्टोइनिस पर तरजीह दी जा सकती है। हालांकि, डिकॉक को निकोलस पूरन की जगह भी खिलाया जा सकता है। इस स्थिति में मायर्स और स्टोइनिस दोनों खेल सकेंगे। वहीं, डिकॉक विकेटकीपर के तौर पर पूरन के लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट होंगे। यह देखने दिलचस्प होगा कि लखनऊ टीम मैनेजमेंट अपने बॉलिंग ऑप्शन को कम करता है या उसी टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगा। इसके अलावा टीम में कोई और बदलाव होने की उम्मीद कम है। लखनऊ ने इस सीजन का अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ 50 रन से जीता था, वहीं चेन्नई के खिलाफ टीम को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Mens Team | IPLT20मार्क वुड और काइल मायर्स

लखनऊ का मध्यक्रम कमजोर

लखनऊ का मध्यक्रम कमजोर है और अब तक दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं। वहीं, आयुष बदोनी भी अहम मौकों पर विकेट गंवाकर चलते बने हैं। इन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं, गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी, जबकि मार्क वुड भी अपनी तेजी से कहर बरपा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में यश ठाकुर की जगह जयदेव उनादकट को मौका दिया जाता है या नहीं। आवेश खान का खेलना तय माना जा रहा है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कृष्णप्पा गौतम और आयुष बदोनी के बीच स्वैप हो सकता है। 

IPL 2022 Krunal Pandya Batting With Deepak Hooda Against DC Social Media  Reactions | IPL 2022: सालभर पहले झगड़ा और अब साथ-साथ बैटिंग, क्रुणाल और  दीपक के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपरजाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस/काइल मायर्स, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, जयदेव उनादकट/यश ठाकुर, आवेश खान।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रुक, ग्लेन फिलिप्स, मार्को यानसेन/आदिल रशीद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed