Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG skipper Rishabh Pant was caught in animated chat with mentor Zaheer Khan during clash against DC IPL 2025

LSG vs DC: दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाने के बाद जहीर से चर्चा करते दिखे पंत, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 23 Apr 2025 10:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

पंत बल्लेबाजी के लिए उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी। पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके और उन्हें मुकेश ने पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया।

विज्ञापन
LSG skipper Rishabh Pant was caught in animated chat with mentor Zaheer Khan during clash against DC IPL 2025
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत टीम के मेंटर जहीर खान के साथ तीखी बहस करते नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। पंत इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। ऐसा लग रहा था कि वह जहीर के साथ बल्लेबाजी स्थान को लेकर बहस कर रहे हैं। लखनऊ ने दिल्ली के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे दिल्ली ने आठ विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत 
पंत बल्लेबाजी के लिए उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी। पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके और उन्हें मुकेश ने पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। लखनऊ की पारी समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम में निराश नजर आए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात पंत का निचले क्रम पर उतरना रहा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सातवें नंबर पर उतरने का फैसला पंत का था या टीम प्रबंधन ने उन्हें देर से उतरने कहा था। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल ने आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा; दिल्ली की जीत में चमके
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्करम-मार्श ने दिलाई थी अच्छी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्श और मार्करम ने लखनऊ को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। मार्करम ने इस दौरान 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो उनका इस सीजन चौथा पचासा है। दुशमंता चमीरा ने हालांकि, मार्करम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मार्करम के आउट होते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और उसने 23 रन के अंतराल पर चार विकेट गंवा दिए। लखनऊ की स्थिति खराब दिख रही थी, लेकिन पंत क्रीज पर नहीं उतरे। प्रशंसकों की इस बात से हैरानी हुई कि जब टीम को पंत की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वह क्यों नहीं उतरे।
विज्ञापन

पंत को अंतिम ओवर में जाकर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पंत के इतनी ऊपरी क्रम पर उतरने से प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की। पंत इस बात से काफी गुस्से में थे और ड्रेसिंग रूम में उन्हें जहीर खान के साथ तीखी बहस करते भी देखा गया। यह तीसरी बार है जब पंत आईपीएल में सातवें स्थान पर उतरे थे। इससे पहले वह 2016 में दो बार इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। 

इस सीजन प्रभावित नहीं कर सके हैं पंत 
निकोलस पूरन के आउट होने के बाद माना जा रहा था कि पंत बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, लेकिन लखनऊ ने उनकी जगह डेविड मिलर को उतारा। पारी खत्म होने के बाद जिस तरह पंत टीम प्रबंधन से बहस करते नजर आए, उससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि वह इस फैसले से खुश नहीं थे। पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पंत ने इस सीजन अब तक नौ पारियों में 96.36 के स्ट्राइक रेट और 13.25 के औसत से 106 रन बनाए हैं। पंत के बल्ले से इस दौरान अब तक एक अर्धशतक निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed