{"_id":"6808661d831c12848d06bf70","slug":"kl-rahul-broke-david-warner-s-record-to-become-the-fastest-batter-to-the-landmark-of-5000-runs-in-the-ipl-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: केएल राहुल ने आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा; दिल्ली की जीत में चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: केएल राहुल ने आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा; दिल्ली की जीत में चमके
Wed, 23 Apr 2025 09:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:31 AM IST
सार
केएल राहुल ने इसके साथ ही आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि पूरी की और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राहुल आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। राहुल ने लखनऊ के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
5000 रन पूरे करने वाले आठवें बल्लेबाज
केएल राहुल ने इसके साथ ही आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि पूरी की और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 135 पारियों में आईपीएल में 5000 रन पूरे किए थे। वॉर्नर ने 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि नाम दर्ज की थी। इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि एबी डिविलियर्स 161 और शिखर धवन 168 पारियों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। राहुल आईपीएल इतिहास में आठवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 5000 रन बनाए हैं। राहुल के अलावा कोहली, रोहित शर्मा, धवन, वॉर्नर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और डिविलियर्स ऐसा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर खेल जगत में भी आक्रोश, गौतम गंभीर बोले- भारत करेगा पलटवार

दिल्ली की छठी जीत
मैच की बात करें तो दिल्ली ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। दिल्ली की आठ मैच में यह छठी जीत है। यह पांचवीं बार है जब किसी सीजन दिल्ली ने शुरुआती आठ में से छह मुकाबले जीते हैं। दिल्ली ने आईपीएल 2025 से पहले 2009, 2012, 2020 और 2021 सीजन में भी शुरुआती आठ में से छह मैच जीते थे। दिलचस्प बात यह है कि जब भी दिल्ली ने ऐसा किया है वो प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं और वह गुजरात टाइटंस के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।